टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सरकार ने निर्मल को झूठे केस में फंसाया : तंवर

NULL

12:10 PM Apr 27, 2018 IST | Desk Team

NULL

अम्बाला : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि खनन माफिया की संरक्षक हरियाणा की खट्टर सरकार ने रंजिशन पूर्व राजस्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चौधरी निर्मल सिंह को झूठे केस में फंसाया है। वे आज अम्बाला शहर के कर्ण पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल और पंचकूला के कार्यकर्ताओं को 29 अप्रैल की रामलीला ग्राऊंण्ड दिल्ली की जनाक्रोश रैली का न्यौता देने आए थे। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए अपनी दमनकारी नीति के तहत झूठे केस बनाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश और देश की हाईकमान पूरी तरह से चौधरी निर्मल सिंह के साथ है और इस मुद्दे पर कांग्रेस हर स्तर पर आर-पार की लड़ाई लडऩे का इरादा रखती है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया के दौरान पुलिस के आरोप अदालत में टिक नहीं पाएंगे और चौधरी निर्मल सिंह इस मामले में निर्दोष साबित होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश व केन्द्र सरकार से किसान-मजदूर व्यापारी युवा वर्ग और कर्मचारी बेहद दु:खी हैं। मोदी सरकार मीडिया और न्यायपालिका को भी अपने दबाव में लेने की कुचेष्ठा कर रही है। वर्तमान हालात में लोगों में इस सरकार के प्रति बहुत आक्रोश है। इसी के चलते कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक जनाक्रोश रैली का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि इस रैली के लिए हरियाणा कांग्रेस को 50 हजार कार्यकर्ताओं को दिल्ली लाने का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन लोगों में उत्साह के चलते हरियाणा से कम से कम 1 लाख लोग जनाक्रोश रैली में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश की जनता के लिए अब तक 5000 से अधिक घोषणाएं तो की हैं लेकिन इन पर अमल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल खट्टर को घोषणा चन्द्र खट्टर का खिताब दिया जाना चाहिए जबकि चुनाव से पूर्व और बाद में 100 प्रतिशत झूठ बोलने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को झूठ चन्द्र मोदी के नाम से बुलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के लोग मंहगाई, नोटबंदी और जीएसटी की मार से बेहाल हो चुके हैं। जबकि पीएम मोदी पैट्रोल के मामलेे में शतक लगाने की फिराक में हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की जनाक्रोश रैली के माध्यम से 2019 के चुनावी महायुद्ध का शंखनाद होगा।

उन्होंने बताया कि इस जनाक्रोश रैली में पीली और गुलाबी पगडिय़ों के स्थान पर पार्टी के तिरंगे झंडे के तीनों रंगों का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर चुटकी लेते हुए उन्हें ट्वीटर मंत्री बताया और कहा कि देश व प्रदेश के लिए सिल्वर और गोल्ड मैडल जीतने वाले खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन राशि देने के मामले में खट्टर सरकार का रवैया बिल्कुल ढुलमुल और फिसड्डी है। राज्य सरकार अब विजेता खिलाडिय़ों को उनके विभागों की ओर से दी जाने वाली राशि को राज्य सरकार की राशि में से कम करने का मंसूबा बना रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में भ्रष्टाचार बुलन्दियों पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में अरबों की लागत से 7 स्टार स्तर का सात मंजिला केन्द्रीय कार्यालय तो बनाया ही था अब एक दिन में 11 पार्टी कार्यालय खोलने का रिकार्ड भी बनाया गया है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी कार्यालयों के लिए खर्च किया गया अरबों रूपया कालाधन है या कुछ और इस पर भाजपा को स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का दलित विरोधी चेहरा अब लोगों के सामने आ चुका है। इन्हीं हालातों में भाजपा के अनेक विधायकों और सांसदों में भी पार्टी के प्रति रोष है। उन्होंने कहा कि भाजपा के दो दर्जन विधायक और सांसद उनके सम्पर्क में हैं। उन्होंने कहा कि अब लोगों ने ठान लिया है कि 2019 के चुनाव के बाद राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री का पदभार सम्भाल कर देशवासियों की तमाम समस्याओं का समाधान करेंगे।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

(राजेन्द्र भारद्वाज, प्रदीप मसीह)

Advertisement
Next Article