टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

प्रदेश को कर्जे में डुबोया भाजपा ने, साढ़े तीन वर्ष में सरकार पर 910000 करोड़ का कर्ज चढ़ा : दीपेंद्र

NULL

01:06 PM Mar 11, 2018 IST | Desk Team

NULL

सोनीपत : रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने प्रदेश को आर्थिक संकट में डाल दिया है । उन्होंने प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर तत्काल श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था आज दयनीय स्थिति में है। सांसद हुड्डा सोनीपत में टीकाराम गर्ल्स कॉलेज के वार्षिक उत्स्व के बाद पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। दीपेंद्र ने कहा कि वर्तमान समय में हरियाणा पर एक लाख 61 हजार करोड़ रूपये का कर्ज है। हरियाणा गठन से लेकर 2014 तक कुल 70,000 करोड़ रूपये का कर्ज प्रदेश पर था। जबकि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते पिछले साढ़े तीन वर्षो में अकेले 91,000 करोड़ रूपये का कर्ज प्रदेश पर बढ़ गया है।

Advertisement

भाजपा सरकार आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरीके से विफल साबित हुई है और भविष्य में प्रदेश आर्थिक संकट में फंसने की कगार पर है। इसलिए प्रदेश सरकार तत्काल आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी कर जनता के सामने वस्तुस्थिति रखनी चाहिए। सांसद हूडा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने प्रदेश के किसी भी वर्ग को राहत नहीं दी है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में 27 विश्विद्यालय, 5 बिजली के थर्मल प्लांट स्थापित किये गए थे। चार शहरों को मेट्रो रेल से जोडऩे की कवायद शुरू की गयी थी। 1600 करोड़ रूपये के बिजली के बिल माफ़ किये गए थे। अनुसूचित जातिओ और पिछड़े वर्ग को 100 – 100 वर्ग गज के प्लाट और अनुदान दिए थे।

जबकि भाजपा सरकार ने जनहित की बजाय अमित शाह के जींद रैल्ली की सुरक्षा पर ही 50 करोड़ रूपये बर्बाद करने का काम किया है। भाजपा सरकार की गलत नीतिओ ने हरियाणा को दयनीय स्थिति में पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि नेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोट के अनुसार आज हरियाणा महिला अपराध, बलात्कार और जान माल के नुकसान में देश में नंबर एक पर पहुंच गया है। जम्मू कश्मीर से ज्यादा जान माल का नुक्सान हरियाणा में पिछले तीन वर्षो में भाजपा शासनकाल में हुआ है। एक प्रशन के उत्तर में सांसद हुड्डा ने कहा कि होडल में खड़े रथ ने भाजपा और इनेलो की नींद उड़ा रखी है और जब ये रथ चलेगा तो इन दलों का क्या हाल होगा यह आसानी से समझा जा सकता है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Advertisement
Next Article