टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

केजरीवाल की तर्ज पर हरियाणा में बनाएंगे सरकार : राजकुमार सैनी

NULL

02:11 PM May 07, 2018 IST | Desk Team

NULL

भिवानी : दक्षिण हरियाणा में राव इंद्रजीत की रैली पर सांसद राजकुमार सैनी ने तंज कसते हुए कहा कि राव इंद्रजीत मौसम वैज्ञानिक है तथा वे समय आने के बाद अनुमान लगाएगे तथा उसके बाद अपना राजनैतिक भविष्य तय करेंगे। उन्होंने कहा कि वे ज्यादा तो राव इंद्रजीत के बारे में नही बोलेगे। उन्होंने कहा कि वे सांसद जनता के द्वारा बनाए गए है तथा बीजेपी ने उन्हे टिकट दिया था। उन्होंने कहा कि वे इस्तीफा किसी भी सूरत में नही देंगे तथा उनकी पार्टी अगले 1 या 2 महीने में बन जाएंगी तथा वे अपनी पार्टी के साथ जनता के बीच में होगे। आने वाले समय मेेंं 90 की 90 सीटो पर चुनाव लड़ेगे। राजकुमार सैनी आज भिवानी के विद्या नगर स्थित रघुबीरसिंह जांगड़ा के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे।

Advertisement

इस अवसर पर उनके साथ महिला प्रदेशाध्यक्ष अमन राघव, महासिंह रंगाा, समेराम, सुलतान सिंह, कबूल सिंह यादव, धनपत यादव, राजेश सैनी, सुरेश सैनी, रामफल जागड़ा, रमेश वर्मा, भीम सिंह, आदित्य जांगड़ा, पप्पु मिस्त्री, हरीसिंह गुज्जर, मनोज जागड़ा, कृष्ण मानहेरू, जयकरण, सुभाष यादव, मामराज जागड़ा, सुरेन्द्र सैनी, राजेश सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान प्रैसवार्ता में उन्होंने कहा कि बीजेपी पार्टी को पिछले चुनाव में बैकवर्ड ने अपना वोट दिया था तथा अब बैकवर्ड बैकआऊ ट हो गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनी तो प्रदेश में पांच मुद्दे लागू करेगे तथा हर हाथ को काम देगे तथा प्रदेश में कर्जा माफ तथा अन्य फ्री में दी जाने वाली खैरात को बंद करेंगे। उन्होंने कहा कि हर हाथ को काम मिलेगा तो प्रदेश खुशहाल होगा।

उन्होंने कहा प्रदेश के पांच मुख्यमंत्रियों ने केवल जात पात का जहर घोलने का काम किया है तथा वे प्रयास कर रहे है कि लोगो में भाईचारे की भावना पैदा हो सके। उन्होंने कहा कि कुछ लोगो ने प्रदेश में लंका दहन की तरह आग लगा दी लेकिन लोकसभा में किसी ने एक शब्द भी नही बोला। उन्होंने कहा कि एक जाति विशेष ने प्रदेश को लूटने का काम किया तथा राजनेताओ ने भी एक एक घर में 10- 10 नौकरियां दी जबकि कमजोर वर्ग के घरो में चपडासी तक नही दिया गया। उनकी सरकार बनी तो प्रदेश में हर परिवार में एक नौकरी दी जाएंगी तथा किसान को भी उचित मूल्य दिया जाएंगा साथ ही प्रदेश के किसानो को मजदूर व खाद- बीज कम दामो में उपलब्ध होगा।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

 – कृष्णसिंह

Advertisement
Next Article