Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कोहरे के कारण Yamuna Expressway पर कई गाड़ियां आपस में टकराईं

02:36 PM Dec 27, 2023 IST | NAMITA DIXIT
Yamuna Expressway

कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली लेन पर दयानतपुर गांव के समीप सात वाहन एक दूसरे से टकरा गए।हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। हादसे की वजह से एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद जेवर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची है।

कोहरे के चलते दर्जन पर गाड़ियां आपस में टकरा गईं

आपको बता दें थाना जेवर क्षेत्र के दयानतपुर गांव के पास बुधवार की सुबह घने कोहरे के चलते दर्जन पर गाड़ियां आपस में टकरा गईं जिससे कई लोग घायल हो गए।अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में कई लोगों को चोट आई है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।सिंह ने बताया कि आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में घने कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे के दयानतपुर गांव के पास एक ट्रक आगे चल रहे एक डंपर से टकरा गया। फिर उसके पीछे एक के बाद एक कर करीब दर्जन भर गाड़ियां टकराती चली गईं।

Advertisement

क्षतिग्रस्त वाहनों को हटा दिया गया

उन्होंने बताया ‘‘घायलों की संख्या अभी पता नहीं है। लेकिन कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। ’’ उन्होंने बताया कि सुबह करीब सात बजे हुई इस घटना की सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायल लोगों को कैलाश अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।अपर उपायुक्त ने बताया कि सात गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है, जबकि कई वाहनों को मामूली क्षति पहुंची है। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को हटा दिया गया है और सामान्य यातायात बहाल कर दिया गया है।

गाड़ियों के फॉग लाइट और डीपर लाइट जलाने की सलाह

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद जेवर पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते जाने वाले लोगों को धीमी गति से वाहन चलाने तथा अपनी गाड़ियों के फॉग लाइट और डीपर लाइट जलाने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि एनसीआर में घने कोहरे के चलते सावधानी से वाहन चलाएं, और अगर संभव हो तो कोहरे में बाहर निकलने से बचें।

 वाणिज्यिक वाहन क्षतिग्रस्त हालत में दिखाई दिए

सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में एक्सप्रेसवे पर कई निजी और वाणिज्यिक वाहन क्षतिग्रस्त हालत में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि एक्सप्रेसवे की एक लेन पर कुछ निर्माण कार्य चल रहा है और अवरोधक लगे हैं।इस महीने के शुरु में, कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए निवारक उपाय के रूप में यमुना एक्सप्रेसवे पर उच्च गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा तय की गई थी। यह गति सीमा 15 दिसंबर को शुरू की गई और 15 फरवरी तक लागू रहेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article