Green Jewellery Designs for Bride: इन ट्रेंडी ग्रीन ज्वेलरी से करें अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट, खूबसूरती में लगा देंगी चार-चांद
Green Jewellery Designs for Bride: लड़कियों या महिलाओं के लिए शॉपिंग करना बाएं हाथ का खेल होता है, लेकिन बात जब शादी की शॉपिंग की आती है तो इनके भी पसीने छूटने लगते हैं। खासकर खुद की शादी के लिए ड्रेस और ज्वेलरी लेना सबसे मुश्किल होता है। इस वक्त में यदि घर से ही थोड़ा सा होमवर्क करके बाजार में शॉपिंग करने जाएंगी तो बेहतर होगा। आपके होमवर्क की तैयारी भी हमने कर ली है। यहां हम आपको बताएंगे दुल्हन के लिए ग्रीन ज्वेलरी डिज़ाइन काफी फेमस है।
Green Jewellery Designs for Bride: इन ट्रेंडी ग्रीन ज्वेलरी से करें अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट
1. Layered Green Jewellery

लेयर्ड नेकलेस इस वेडिंग सीजन में लेयर्ड नेकलेस को भी ट्राई कर सकती हैं। ये भी आपके लुक पर चार चांद लगाएगा। इन लेयर्स को खूबसूरत लुक के लिए अन्य ज्वेलरी के साथ जोड़कर पहनें।
2. Bridal Choker

ब्राइडल चोकर इन दिनों काफी चलन में हैं। ऐसे में दुल्हन के लिए चोकर सेट लेना फायदे का सौदा हो सकता है। फायदे का सौदा इसलिए भी क्योंकि ये ज्वेलरी कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। इसलिए अपने वेडिंग डे के दिन लहंगे से मैच करता हुआ एक हैवी ग्रीन ब्राइडल चोकर पहनें। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए इसके साथ लॉन्ग नेकपीस जरूर पहनें।
3. Green Bridal Set

आजकल ग्रीन ज्वेलरी हर दुल्हन की पहली पसंद बन गई है. इसकी रॉयल झलक और यूनिक कलर इसे बाकी ज्वेलरी से अलग बनाता है। यह गोल्ड पेस्टल के साथ ही रेड और डार्क कलर्स आउटफिट्स पर खूबसूरती से मैच करता है। यही वजह है कि ब्राइड्स इसे अपने वेडिंग लुक का खास हिस्सा बना रही हैं।
4. Green Stone

आजकल एमरल्ड नेकलेस, कुंदन सेट, और पोल्की ज्वेलरी ग्रीन स्टोन के साथ बहुत पसंद किए जा रहे हैं। बड़े ईयररिंग्स और मांगटीका में भी ग्रीन स्टोन का यूज बढ़ गया है। ये डिजाइंस दुल्हन के लुक को रॉयल और ट्रेंडी दोनों बनाते हैं।

Join Channel