For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Gujarat को मिला बड़ा सौगात, PM Modi करेंगे 'जल संरक्षण जनभागीदारी पहल' का शुभारंभ

10:27 AM Sep 06, 2024 IST | Pannelal Gupta
gujarat को मिला बड़ा सौगात  pm modi करेंगे  जल संरक्षण जनभागीदारी पहल  का शुभारंभ

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के सूरत में ‘जल संचय जनभागीदारी पहल’ के शुभारंभ करेंगे तथा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।

Highlights

  • PM Modi देंगे गुजरात के लोगों को नया सौगात
  • 'जल संरक्षण जनभागीदारी पहल' का करेंगे शुभारंभ
  • राज्य भर में 24,800 वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण

 

PM Modi 'जल संरक्षण जनभागीदारी पहल' का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) शुक्रवार 6 सितंबर को गुजरात(Gujarat )के लोगों को नया सौगात देंगे। आज दोपहर 12:30 बजे सूरत में ‘जल संचय जनभागीदारी पहल’ शुरुआत करेंगे और इस अवसर पर कार्यक्रम में में मौजूद लोगों को भी संबोधित करेंगे। जल संरक्षण के बारे में प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए, इस पहल का उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी और स्वामित्व पर ज़ोर देते हुए जल संरक्षण करना है। यह पूरे समाज और पूरी सरकार के संकल्प को दर्शाता है।

Gujarat Conserve Water: गुजरात को सौगात, पीएम मोदी करेंगे 'जल संरक्षण  जनभागीदारी पहल' का शुभारंभ | 🇮🇳 LatestLY हिन्दी

'जल सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित' के लिए हितधारकों को संगठित करने का प्रयास

बता दें कि गुजरात सरकार के नेतृत्व में जल संचय पहल की सफलता के आधार पर जल शक्ति मंत्रालय ने राज्य सरकार के सहयोग से गुजरात में “जल संचय जन भागीदारी” पहल शुरू कर रहा है। गुजरात सरकार ने 'जल सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित' करने के लिए नागरिकों, स्थानीय निकायों, उद्योगों और अन्य हितधारकों को संगठित करने का प्रयास किया है।

यह पहल दीर्घकालिक जल स्थिरता सुनिश्चित करने में सहायक

इस कार्यक्रम के तहत सामुदायिक भागीदारी से राज्य भर में लगभग 24,800 वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। ये पुनर्भरण संरचना वर्षा जल संचयन को बढ़ाने और दीर्घकालिक जल स्थिरता सुनिश्चित करने में सहायक होंगी। यह कार्यक्रम समाज के प्रति पीएम मोदी के समग्र दृष्टिकोण को दर्शाता है और बारिश की हर बूंद को एक मूल्यवान संसाधन में बदलने के लिए सामूहिक कार्रवाई का आह्वान करता है। इस पहल के तहत बनाई गई संरचनाएं वर्षा जल संचयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और समुदाय द्वारा जल संरक्षण के लिए गुजरात के प्रयासों को भी प्रदर्शित करेंगी। साथ ही कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व की भागीदारी को भी बढ़ावा देंगी।

320+ Indian Women Carrying Water To The Village Rajasthan Stock Photos,  Pictures & Royalty-Free Images - iStock

यह पहल 2019 की 'जल शक्ति अभियान' की सफलता पर आधारित

प्रधानमंत्री मोदी( PM Modi) ने जल संरक्षण को एक राष्ट्रीय मिशन के रूप में रेखांकित किया है, जो उनके दीर्घकालिक समर्थन को दर्शाता है। इस पहल में देश भर के राज्य नोडल अधिकारी शामिल होंगे और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक टिकाऊ और जल-सुरक्षित भविष्य बनाने के राष्ट्रीय महत्व को दर्शाता है। यह पहल 2019 में शुरू किए गए 'जल शक्ति अभियान: कैच द रेन' की सफलता पर आधारित है। महामारी के बावजूद, यह अभियान एक वार्षिक राष्ट्रव्यापी प्रयास बन गया है। इसका वर्तमान संस्करण 'नारी शक्ति से जल शक्ति' थीम के तहत जल प्रबंधन में महिलाओं की भूमिका पर जोर देता है।

हर घर जल' योजना के तहत बड़ी उपलब्धि हासिल करने के करीब पंजाब-हिमाचल, इस साल  मिलेगी सफलता! - Hindi News | Punjab and Himachal on the verge of achieving  100 per cent

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Advertisement
Author Image

Pannelal Gupta

View all posts

Advertisement
×