Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Gujarat Election Result: गुजरात में कांग्रेस ने किया सबसे खराब प्रदर्शन, 32 साल पहले जीती थी 33 सीटें

गुजरात में जिसका इंतजार काफी समय से हो रहा था, अब वह खत्म होने वाला है।विधानसभा चुनावों के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल चुका है।

12:08 PM Dec 08, 2022 IST | Desk Team

गुजरात में जिसका इंतजार काफी समय से हो रहा था, अब वह खत्म होने वाला है।विधानसभा चुनावों के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल चुका है।

गुजरात में जिसका इंतजार काफी समय से हो रहा था, अब वह खत्म होने वाला है। विधानसभा चुनावों के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल चुका है। गुजरात में बहुमत के लिए 92 सीट चाहिए जबकि यहां बीजेपी 150 सीटों के आसपास आगे चल रही है। रुझानों में कांग्रेस की सीटें घटकर 32 रह गई।आम आदमी पार्टी अब 6 सीटों से आगे है। 
Advertisement
प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने मान ली हार 
कांग्रेस ने हार मानी, 1990 के बाद सबसे बुरा प्रदर्शन रुझानों को देखते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने हार मान ली है। उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा है कि जनादेश स्वीकार करेंगे।1990 के बाद कांग्रेस का यह सबसे खराब प्रदर्शन माना जा रहा है. 1990 में कांग्रेस को 33 सीटें मिली थी।  
कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा को कड़ी टक्कर दी
गुजरात दंगे के बाद 2002 में चुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस ने 51 सीटों पर जीत हासिल की। कांग्रेस के मुकाबले भाजपा को 127 सीटों पर जीत मिली. 2007 के चुनाव में कांग्रेस सत्ता में नहीं आ सकी, लेकिन पार्टी की 8 सीटें जरूर बढ़ गई। 2007 में भाजपा ने 117 और कांग्रेस ने 59 सीटों पर जीत दर्ज की। 2012 के चुनाव में समय तत्कालीन केंद्र की मनमोहन सरकार के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन चल रहा था, जिसे भाजपा ने गुजरात में भी भुनाया। इसके बावजूद कांग्रेस ने गुजरात में बढ़िया परफॉर्मेंस किया और 61 सीटों पर जीत हासिल की. 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा को कड़ी टक्कर दी। 
Advertisement
Next Article