Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गुजरात चुनाव : भाजपा को लगा एक बड़ा झटका, 4 बार के विधायक जय नारायण व्यास ने दिया इस्तीफा

गुजरात चुनाव को लेकर काफी दिनों से पार्टिया एक दूसरे पर लगातार हमले कर रही है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है।

04:50 PM Nov 05, 2022 IST | Desk Team

गुजरात चुनाव को लेकर काफी दिनों से पार्टिया एक दूसरे पर लगातार हमले कर रही है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है।

गुजरात चुनाव को लेकर काफी दिनों से पार्टिया एक दूसरे पर लगातार हमले कर रही है।  इसी बीच भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और 4 बार के विधायक जय नारायण व्यास ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और उन्होंने कांग्रेस या आम आदमी पार्टी में शामिल होने का विकल्प भी खुला रखा है। नारायण व्यास ने कहा की, मैं बीजेपी से नाराज था। इसलिए मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। मैंने अपने लिए सारे विकल्प खुले रखे हैं। मैं सिद्धपुर विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ूंगा। इस्तीफे के पत्र में जय नारायण व्यास ने व्यक्तिगत कारणों को कारण बताया है।
Advertisement
कांग्रेस या आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे शामिल ?
कांग्रेस का मानना है कि जय नारायण व्यास के पार्टी नेतृत्व से बातचीत चल रही है। जय नारायण व्यास सिद्धपुर विधानसभा सीट से टिकट चाहते हैं और इसके लिए वह पार्टी के संपर्क में हैं। सर्वे में यह बात सामने आई है कि अब भी वह सिद्धपुर विधानसभा सीट से सबसे लोकप्रिय नेता हैं। वह यहां से 7 बार चुनाव लड़ चुके हैं और 4 बार जीते हैं। हालांकि, वह 2017 में इस सीट से हार गए और कांग्रेस के चंदाजी ठाकोर ने जीत हासिल की। अब देखना होगा कि उन्हें कांग्रेस से मौका मिलता है या आम आदमी पार्टी में शामिल होते हैं।
पार्टी छोड़ने की एक वजह ?
जय नारायण व्यास को  2007 में सिद्धपुर से कांग्रेस के बलवंत सिंह राजपूत को हराकर नरेंद्र मोदी सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया था। वह परिवार कल्याण और स्वास्थ्य मंत्री थे। आम आदमी पार्टी के सूत्रों का यह भी कहना है कि व्यास के साथ बातचीत जारी है। बात सफल रही तो व्यास को पार्टी में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने सरदार सरोवर बांध परियोजना का भी नेतृत्व किया है। कहा जा रहा है कि उन्हें बीजेपी में टिकट की उम्मीद नहीं थी। पार्टी छोड़ने की एक वजह ये भी है। 
Advertisement
Next Article