राजस्थान में गुजरात पुलिस का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 4 पुलिसकर्मियों सहित 5 की मौत
पुलिस 1 आरोपी को दिल्ली से गुजरात लेकर जा रही थी। इसी दौरान जयपुर के भाबरू क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस का वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया।
10:12 AM Feb 15, 2022 IST | Desk Team
राजस्थान के शाहपुरा इलाके में गुजरात पुलिस का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चार पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। घटना पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक व्यक्त किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग पर नीझर मोड़ के पास वाहन के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से यह हादसा हुआ।
दरअसल, पुलिस 1 आरोपी को दिल्ली से गुजरात लेकर जा रही थी। इसी दौरान जयपुर के भाबरू क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस का वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। जिसमें आरोपी समेत चार पुलिस कर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई।हादसा इतना भयंकर था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली से एक अभियुक्त को लेकर गुजरात जा रही गुजरात पुलिस का वाहन जयपुर के भाबरू क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से चार पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत की खबर दुखद है।’’ गहलोत ने शोकाकुल परिवारों के प्रति सांत्वना व्यक्त की है।
Advertisement
Advertisement