For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गुजरात : एक ही दिन में कांग्रेस को दो झटके इस्तीफे का दौर चालू

06:58 PM Mar 04, 2024 IST | Deepak Kumar
गुजरात   एक ही दिन में कांग्रेस को दो झटके इस्तीफे का दौर चालू

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी की गुजरात इकाई के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने सोमवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय ने यह जानकारी दी। पोरबंदर से विधायक मोढवाडिया ने गांधीनगर में गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर चौधरी को इस्तीफा सौंपा।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सात मार्च को गुजरात में प्रवेश

विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय ने पुष्टि की कि चौधरी ने मोढवाडिया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मोढवाडिया के इस्तीफे के साथ ही 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या घटकर 14 रह गई है।

विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा

गुजरात के सबसे वरिष्ठ और प्रभावशाली विपक्षी नेताओं में से एक, मोढवाडिया ने 2022 के चुनावों में पोरबंदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के दिग्गज नेता बाबू बोखिरिया को हराया था। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा' सात मार्च को गुजरात में प्रवेश करेगी, जिससे कुछ दिन पहले मोढवाडिया ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया है। गौरतलब है आज ही प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर ने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

 

Advertisement
Author Image

Deepak Kumar

View all posts

राजनीतिक पत्रकारिता के साथ मनोरंजन और क्रिकेट में भी रूचि रखता हूँ। पत्रकारिता में परास्नातक के साथ एक वर्ष का रिपोर्टिंग और एंकरिंग में डिप्लोमा है। सड़क से लेकर स्टूडियो तक का सफर आसान ना था जिसमे मुझे विशेष शो लाने के लिए भी कहा गया। लेकिन अब तो मानो कैमरे और माइक मेरे दोस्त हो गए हो...और हा में लिखता भी हूँ

Advertisement
×