Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गुकेश की कुल संपत्ति ₹21 करोड़, बने भारत के नए शतरंज आइकन

गुकेश ने शतरंज में रचा इतिहास, बने सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन

03:57 AM Jun 02, 2025 IST | Juhi Singh

गुकेश ने शतरंज में रचा इतिहास, बने सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन

अभी तक तो आप सबने शतरंज की दुनिया के डोम्माराजू गुकेश यानी (D. Gukesh) का नाम तो ज़रूर सुना होगा। यह 18 वर्षीय भारतीय शतरंज का जादूगर ना सिर्फ़ अपनी ज़बरदस्त चालों से बल्कि अपनी ऐतिहासिक उपलब्धियों से भी दुनियाभर में सुर्खियाँ बटोर रहे है। गुकेश ने हाल ही में नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में विश्व नंबर 1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराकर तहलका मचा दिया। दिसंबर 2024 में उन्होंने चीन के डिंग लिरेन को 14 मैचों की विश्व चैंपियनशिप में 7.5-6.5 से हराकर सबसे कम उम्र में विश्व शतरंज चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड गैरी कास्परोव के नाम था।

Advertisement

2024 में गुकेश ने विभिन्न टूर्नामेंटों से करीब ₹13.6 करोड़ (लगभग $1.58 मिलियन) की कमाई की। विश्व चैंपियनशिप की जीत से ही उन्हें करीब ₹5.07 करोड़ (करीब $600,000) की इनामी राशि मिली। कुल मिलाकर, उनकी चैंपियनशिप जीत से ₹11.45 करोड़ की आमदनी हुई। गुकेश की बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें ब्रांड्स का चहेता बना दिया है। वह अब कई बड़े ब्रांड्स के ब्रांड एंबेसडर बन चुके हैं, जिससे हर डील से उन्हें लगभग ₹60 लाख की अतिरिक्त आय होती है। उनके स्कूल वेलाम्मल विद्यालय ने उन्हें Mercedes-Benz E-Class गाड़ी इनाम में दी, जिसकी कीमत ₹87 लाख से ₹1.05 करोड़ के बीच है।

2025 की शुरुआत तक, D. गुकेश की कुल संपत्ति ₹21 करोड़ से अधिक (लगभग $2.5 मिलियन) आंकी गई है। यह कमाई टूर्नामेंट जीत, ब्रांड डील्स और पुरस्कारों से बनी है। गुकेश ने महज़ 6 साल की उम्र में शतरंज खेलना शुरू किया था और 12 साल की उम्र में ही सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टरों में से एक बन गए। उनके मार्गदर्शक कोचों, अनुशासित प्रशिक्षण और जबरदस्त जुनून ने उन्हें रिकॉर्ड समय में शिखर तक पहुंचा दिया। विश्वनाथन आनंद जैसे दिग्गजों की प्रेरणा और भारत में शतरंज की बढ़ती लोकप्रियता ने गुकेश के सफर को मजबूत सहारा दिया। आज वह भारत के नए शतरंज आइकन बनकर उभरे हैं।

Advertisement
Next Article