Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Holi पर यात्री घर जाने के लिए नहीं होंगे परेशान, यहां से चलेंगी एक्स्ट्रा बसें

11:07 AM Mar 22, 2024 IST | NAMITA DIXIT

होली के त्योहार पर सभी लोग अपने घर गांव जाते हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट ना चलने की वजह से लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है। कई बार जहां पर प्रवासी काम करते हैं वह कंपनी होली से पहले छुट्टी नहीं करती है। साइबर सिटी गुरुग्राम (Gurugram) में दूसरे राज्यों से आए प्रवासी कंपनियों में काम कर रहे हैं। इसी को देखते हुए गुरुग्राम रोडवेज डिपो ने एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। किसी यात्री को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए होली पर दूर दराज के राज्यों और जिलों के लिए एक्स्ट्रा बसें चलाने का फैसला लिया गया है।

हरियाणा रोडवेज ने की अच्छी पहल

इस बार गुरुग्राम में हरियाणा रोडवेज की तरफ से बहुत अच्छी पहल की जा रही है, जिसमें प्रवासी कर्मचारियों के लिए बस में चलाई जा रही है. इसमें जिस रूट पर बसें चल रही है वह तो चलेगा ही लेकिन इसके अलावा अन्य रूटों पर एक्स्ट्रा बसें चलाने का भी गुरुग्राम डिपो ने निर्णय लिया है। हरियाणा रोडवेज की इस सुविधा से हर प्रवासी समय से अपने घर और गांव पहुंच पाएगा। गुरुग्राम रोडवेज डिपो प्रबंधन ने इसको लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। लंबे रूटों के साथ ही दूसरे जिलों में आवागमन करने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए डिपो स्तर पर यह निर्णय लिया गया है। जिस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होने पर बस चलाने की मांग की जाएगी।

Advertisement

 

इन सभी जिलों के लिए चलाई जाएंगी बसें

गुरुग्राम रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार अहलावत ने बताया कि होली के त्योहार पर अपने घरों पर जाने वाले यात्रियों के लिए शनिवार और रविवार को अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। होली पर रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द की गई है, ताकि बसों के संचालन में कोई बाधा ना आए। लोकल स्तर पर यात्रियों को आवागमन में कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए गुरुग्राम डिपो से रोहतक, हिसार, सिरसा, भिवानी, जींद, फतेहाबाद, चंडीगढ़, रेवाड़ी, नारनौल, पंचकूला आदि जिलों में यात्रियों की सुविधा के लिए बसें चलाई जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article