Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गुरुग्राम : सिक्योरिटी गार्ड पर थप्पड़ बरसाते हुए वायरल हुआ Video, पुलिस ने शख्स को किया गिरफ्तार

गुरुग्राम से सिक्योरिटी गार्ड के साथ बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। एक शख्स सिक्योरिटी गार्ड पर थप्पड़ बरसता हुआ नजर आ रहा है।

12:23 PM Aug 30, 2022 IST | Desk Team

गुरुग्राम से सिक्योरिटी गार्ड के साथ बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। एक शख्स सिक्योरिटी गार्ड पर थप्पड़ बरसता हुआ नजर आ रहा है।

नोएडा के बाद गुरुग्राम से सिक्योरिटी गार्ड के साथ बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। एक शख्स सिक्योरिटी गार्ड पर थप्पड़ बरसता हुआ नजर आ रहा है। इस मामले में गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। फिलहाल आरोपी को जमानत मिल गई है, जिसकी पहचान 39 वर्षीय वरुण नाथ के तौर पर हुई है।
Advertisement
थप्पड़कांड की ये घटना गुरुग्राम के सेक्टर-50 में स्थित निर्वाणा कंट्री के द क्लोज नॉर्थ अपार्टमेंट की है। जानकारी के मुताबिक, वरुण लिफ्ट से 14वें फ्लोर से नीचे आ रहे थे। इस दौरान लिफ्ट बंद हो गई और वो फंस गए। वरुण ने लिफ्ट में लगे इंटरकॉम के जरिए सिक्योरिटी गार्ड अशोक कुमार को सूचना दी।
अशोक लिफ्टमैन को लेकर पहुंचे। लिफ्ट से वरुण को निकालने में 5 मिनट का समय लग गया, जिससे वो गुस्सा हो गए। लिफ्ट से बाहर आते ही वरुण ने अशोक को पीटना शुरू कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
नोएडा से भी सामने आया था Video
दरअसल, हाल ही में उत्तर प्रदेश के नोएडा से भी इसी तरह का वीडियो सामने आया था। यहां गेट खोलने में देरी होने पर एक महिला ने सिक्योरिटी गार्ड को गाली देने के साथ अभद्र व्यवहार किया था। महिला का गार्ड के साथ बदतमीजी करने का वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें महिला गार्ड को गालियां दे रही थी और मारपीट करने की कोशिश भी कर रही थी।
आरोपी महिला की पहचान भव्य रॉय के तौर पर हुई थी, जो पेशे से वकील है। घटना नोएडा के जेपी ग्रीन्स विश टाउन की थी। आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद गालीबाज महिला को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि महिला को बाद में कोर्ट से जमानत मिल गई थी।
Advertisement
Next Article