जिहादियों का क्या करें? महीनों तक भाई की बेगम संग करता रहा दुष्कर्म, देता था अजीब तर्क- तेरा बीमार पति इसी से होगा ठीक..
Gwalior Gangrape Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसके दोनों जेठ घर पर पति की गैरमौजूदगी में उसके साथ दुष्कर्म करते हैं। महिला जब इसका विरोध करती है तो जेठ उसकी 10 महीने की नवजात बेटी को जान से मारने की धमकी देता है। जेठ महिला को इस गंदी हरकत के पीछे एक वजह बताता है। इसके लिए जेठ कहता है कि तुम्हारे पति बीमार हैं, अगर तुम ऐसा करोगी तो वह जल्दी ठीक हो जाएंगे। महिला का पति अक्सर बीमार रहता है, इसलिए वह इलाज के लिए महीनों घर से बाहर रहता है।
Girl Gangraped: पत्नी की बात सुनते ही पीटने लगा पति
बता दें कि यह पूरी घटना रेलवे पटरी के पास जंगीपुरा डबरा गवालियर की है। पीड़ित महिला ने जब इस घटना की बात अपने पति को बताई तो उसने भी उससे मारपीट की। इस दौरान उसने कहा कि तुम मेरे भाईयों के खिलाफ मुझे भड़का रही है। इस वजह से तंग आकर पीड़ित महिला अपने मायके चली गई। यहां पंचायत बुलाई गई. जिसमें महिला के ससुराल पक्ष से कोई नहीं आया, तो महिला ने अपने परिवार वालों के साथ रविवार को महिला थाने पहुंच गई। फिर दोनों जेठों के खिलाफ मामला दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।
Gwalior Crime News: इस घटना से इलाके में हड़कंप
पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए अपने दोनों जेठों पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के मुताबिक, उसका निकाह 5 मई 2023 को डबरा निवासी एक युवक से हुआ था। शादी के शुरुआती एक साल तक वह ससुराल में ठीक से रही, लेकिन पति की तबीयत खराब होने के कारण वह इलाज के लिए अक्सर जावरा (रतलाम) जाते रहते थे। पीड़िता ने बताया कि 10 जनवरी की रात करीब 1 बजे उसका मंझला जेठ कमरे में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने पीड़िता की 10 महीने की बेटी को जान से मारने की धमकी दी। इसके तुरंत बाद बड़ा जेठ भी कमरे में पहुंचा और उसने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
Hindi News Today: जेठ कहता था मेरे साथ बनाओ संबंध-पीड़िता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला का कहना है कि कमरा के दरवाजा पर कूलर रखा था, इसलिए दरवाजा बंद नहीं था। दोनों जेठों ने इसी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे बहकाते हुए कहा कि ऐसा करने से उसके पति की सेहत में सुधार होगा और अगर उसने किसी को बताया तो स्थिति और बिगड़ जाएगी। पीड़िता का आरोप है कि इस घटना के बाद दोनों जेठ कई बार उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। फिलहाल महिला थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।