टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

लालू का जंगल राज सुना था... गहलोत का देख भी लिया, करौली हिंसा पर तेजस्वी सूर्या का कांग्रेस पर निशाना

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि बिहार में लालू प्रसाद यादव का जंगलराज सुना था लेकिन आज राजस्थान में अशोक गहलोत का जंगलराज वास्तविक रुप में देख रहे हैं।

02:39 PM Apr 13, 2022 IST | Desk Team

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि बिहार में लालू प्रसाद यादव का जंगलराज सुना था लेकिन आज राजस्थान में अशोक गहलोत का जंगलराज वास्तविक रुप में देख रहे हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि बिहार में लालू प्रसाद यादव का जंगलराज सुना था लेकिन आज राजस्थान में अशोक गहलोत का जंगलराज वास्तविक रुप में देख रहे हैं। सूर्या ने जयपुर में सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करौली हिंसा के घायलों एवं एक हमले में घायल एईएन हर्षादिपति से मिलने के बाद मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि लालू जंगलराज के बारे सुना था पर आज अशोक गहलोत का जंगलराज वास्तविक रुप में देख रहे है। करौली में जो हिंसा हुई थी उनके पीड़ितों की हालत इतनी बुरी है कि 20-30 साल के नौ जवानों का अभी उनके सामने पूरा जीवन हैं वे अभी बेड पर है। यह तुष्टिकरण की राजनीति का प्रतिफल है।
राजस्थान में हो रही तुष्टिकरण की राजनीति 
उन्होंने बताया कि हर्षादिपति से बात करने पर पता चला कि उन्हें अत्यंत अमानवीय तरीके से कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने मारपीट किया है अभी तक उनका सर्जरी नहीं हो पाया है। यहां लोगों के साथ जानवर के जैसा व्यवहार किया जा रहा है। सूर्या ने कहा कि राजस्थान में गहलोत के जंगलराज का भाजयुमो एवं भारतीय जनता पार्टी निरंतर और आने वाले समय में और उग्र रुप में इसका विरोध करेगी।
कांग्रेस ने BJP पर लगाया हिंसा भड़काने का आरोप 
कांग्रेस के भाजपा नेताओं पर दंगा भड़काने का आरोप लगाने के सवाल पर सूर्या ने कहा कि आप अनुमति लेकर हर्षादिपति से बात करके आये, करौली में घायल हुए जिनके सिर में चोट हैं, उनसे मिलकर आइये और इन दोनों की हालत देश को दिखाइये, तब जाकर पूरे देश को पता चलेगा कि राजस्थान में कैसा जंगलराज है। इससे पहले सूर्या ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां के साथ अस्पताल में हर्षादिपति एवं करौली हिंसा में घायलों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। इस अवसर पर भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा भी मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement
Next Article