For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Happy Dhanteras Wishes 2024: धनतेरस पर अपने करीबियों को ये संदेश भेजकर दें शुभकामनाएं

Happy Dhanteras Wishes 2024: धनतेरस पर अपने करीबियों को ये संदेश भेजकर दें शुभकामनाएं

06:30 AM Oct 29, 2024 IST | Ritika Jangid

Happy Dhanteras Wishes 2024: धनतेरस पर अपने करीबियों को ये संदेश भेजकर दें शुभकामनाएं

happy dhanteras wishes 2024  धनतेरस पर अपने करीबियों को ये संदेश भेजकर दें शुभकामनाएं

Happy Dhanteras Wishes 2024: धनतेरस से दिवाली के पांच दिन के उत्सव की शुरुआत हो जाती है। इस बार धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ मुख्य रूप से कुबेर जी की पूजा की जाती है और घरों को दीपक से रोशन किया जाता है। दिवाली की शुरुआत का पहला दिन धनतेरस काफी खास होता है और इस दिन लोग सोने, चांदी के आभूषण खरीदने से लेकर वाहन, घर के सामान तक की जमकर खरीदारी करते हैं। इस खास दिन पर आप कुछ संदेशों के साथ अपने करीबियों को शुभकामनाएं दे सकते हैं और ये दिन और भी खास बनाया जा सकता है।

यहां हम आपको कुछ कोट्स बताने वाले हैं, जिन्हें आप अपने करीबियों को भेज सकते हैं

सोने का रथ और चांदी की पालकी पर बैठकर, लक्ष्मी मां है आई देने आपको धनतेरस की बधाई! Happy Dhanteras 2024।।

धनतेरस का ये शुभ दिन आया, सबके लिए नई खुशियां लाया। लक्ष्मी, गणेश विराजे आपके घर में और आपके परिवार पर सदा रहे खुशियों की छाया! Happy Dhanteras 2024।।

मां लक्ष्मी की कृपा से घर में हो रुपये-पैसों की बरसात। कुबेर के आशीर्वाद से आप हो जाएं मालामाल।। हर सपना हो साकार।। धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

धनतेरस का दीपक रोशन करे आपका जीवन। खुशियों की खुशबू से महके घर आंगन।। सुख-समृद्धि बरसे इतनी कि हीरे मोती का सजे सिर पर ताज।।। धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

धनतेरस का शुभ दिन है आया, साथ में अपने खुशियां लाया। मां लक्ष्मी और कुबेर जी का बरसे आपके ऊपर आशीर्वाद।। हर दिन हो सुख की बरसात।।। धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं

धनतेरस पर बरसे कुबेर जी का आशीर्वाद, जो भी आप आज खरीदें उसमें तेरह गुना हो वृद्धि।। दिन-दूनी रात चौगुनी हो तरक्की।। धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

धन-धान्य की न हो कभी परिवार में कमी,आपके जीवन में सदा हो प्रगति। निरोगी हो काया और खुशहाल हो जीवन, आपके घर में हो सुख-समृध्दि का आगमन। धनतेरस की बधाई।।

दीपक की रोशनी, मिठाइयों की मिठास, पटाखों की बौछार। धन-धान की बरसात,हर दिन आपके लिए खुशियां लेकर आए, शुभ धनतेरस।।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ritika Jangid

View all posts

Advertisement
×