कोरोना: शाहिद अफरीदी फाउंडेशन को हरभजन-युवराज ने किया सपॉर्ट, फैंस ने बताया शर्मनाक, देखें वीडियो
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शाहिद अफरीदी और उनके फाउंडेशन को कोरोना वायरस से जंग के लिए सपॉर्ट किया है। युवराज सिंह और हरभजन सिंह को भारतीय क्रिकेट फैंस
04:15 PM Apr 01, 2020 IST | Desk Team
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शाहिद अफरीदी और उनके फाउंडेशन को कोरोना वायरस से जंग के लिए सपॉर्ट किया है। युवराज सिंह और हरभजन सिंह को भारतीय क्रिकेट फैंस ने जमकर गुस्सा पर निकाला है। इसे कुछ लोगों ने शर्मनाक कहा है तो कुछ फैंस ने युवराज को ब्लॉक करके सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है। अब तो ट्विटर पर युवराज ट्रेंड कर रहे हैं।
बीते मंगलवार को पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और उनके फाउंडेशन का सपॉर्ट युवराज ने ट्वीट करते हुए किया. ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए युवराज ने लिखा, ‘यह काफी मुश्किल समय है। यह समय है जब हम एक दूसरे के साथ आएं खासकर उनके जिनको जरूरत है। अपना फर्ज निभाते हैं। मैं शाहिद अफरीदी और एसएएफ संस्था का समर्थन करता हूं। कृपया डोनेटकोरोना डॉट कॉम पर दान दीजिए। घर में रहिए।’
Advertisement
बता दें की हरभजन सिंह को भी युवराज सिंह ने अपने ट्वीट में टैग किया। दरअसल इससे पहले हरभजन सिंह ने अफरीदी की फाउंडेशन को सपोर्ट किया था और युवराज सिंह को अपने ट्वीट में टैग किया था। हाल ही में जरूरतमंदों को शाहिद अफरीदी ने खाना और हैण्ड सेनिटिज़ेर बांटे थे।
भारतीय क्रिकेट फैंस ने जमकर निकाली भड़ास
1.
2.
3.
4.
5.
6.
7.
8.
9.
10.
Advertisement