टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

हरभजन सिंह ने बताया, क्यो पंजाब सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार से उनका नाम वापस लिया

हरभजन को अर्जुन पुरस्कार और पद्म श्री से नवाजा जा चुका है। उन्होंने टेस्ट और वनडे में अंतिम बार 2015 में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने टेस्ट में 417 और वनडे में 269 विकेट हासिल किये हैं।

01:22 AM Jul 19, 2020 IST | Desk Team

हरभजन को अर्जुन पुरस्कार और पद्म श्री से नवाजा जा चुका है। उन्होंने टेस्ट और वनडे में अंतिम बार 2015 में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने टेस्ट में 417 और वनडे में 269 विकेट हासिल किये हैं।

भारतीय टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने शनिवार को स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार ने इस साल के राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिये उनका नामांकन वापस लेने का फैसला इसलिये किया क्योंकि वह इसकी पात्रता के मानदंड पर फिट नहीं बैठते।
हरभजन ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे इतने सारे फोन आ रहे हैं कि पंजाब सरकार ने मेरा नाम खेल रत्न नामांकन से वापस क्यों ले लिया। सच यह है कि मैं खेल रत्न के लिये योग्य नहीं हूं जिसमें मुख्यत: पिछले तीन साल के अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन को देखा जाता है।’’
चालीस साल के इस क्रिकेटर ने कहा, ‘‘पंजाब सरकार की इसमें कोई गलती नहीं है क्योंकि उन्होंने सही कारण से मेरा नाम हटाया है। मीडिया में मेरे दोस्तों से अनुरोध करूंगा कि अटकलें नहीं लगायें।’’

Next Article