For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हरदीप पुरी ने भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना, कहा पंजाब में BJP सरकार की जरूरत

मोदी सरकार ने बीते 11 साल में तमाम विकास के काम किए

08:36 AM Jun 13, 2025 IST | IANS

मोदी सरकार ने बीते 11 साल में तमाम विकास के काम किए

हरदीप पुरी ने भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना  कहा पंजाब में bjp सरकार की जरूरत

एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर हरदीप सिंह पुरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। स दौरान उन्होंने राज्य की भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा और एक वीडियो दिखाया, जिसमें केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया था। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पंजाब में आज हालात पंजाब सरकार की वजह से खराब हैं। यहां बीजेपी की सरकार बनना समय की मांग है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पंजाब के लुधियाना में गुरुवार को एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा और एक वीडियो दिखाया, जिसमें केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया था। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पंजाब में आज हालात पंजाब सरकार की वजह से खराब हैं। यहां बीजेपी की सरकार बनना समय की मांग है। मोदी सरकार ने बीते 11 साल में तमाम विकास के काम किए हैं, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र से लेकर शिक्षा क्षेत्र तक, महिलाओं के विकास के लिए मुद्रा योजना के अलावा ड्रोन दीदी योजना, बिजली योजनाओं के तहत किए गए काम शामिल हैं।

पंजाब की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य में ‘डबल इंजन’ की सरकार जरूरी है। जहां ‘डबल इंजन’ की सरकार है, वहां बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। यहां की सरकार ने आयुष्मान का भी अपना हिस्सा नहीं दिया है। उन्होंने आरोप लगाया, “यहां की सरकार की प्राथमिकता विकास का काम नहीं, केवल गतिरोध पैदा करके विकास के कामों को रोकना है। मैं राज्य की जनता से अपील करूंगा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनाएं। 2027 के विधानसभा चुनाव में जब भाजपा की सरकार बनेगी, तभी जाकर पंजाब में भी अन्य राज्यों की तरह स्थिति सुधरेगी। पीएम मोदी ने पंजाब के लिए तमाम बड़े काम किए हैं और हमारी सरकार राज्य के विकास को लेकर गंभीर है।”

एयर इंडिया की फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह बहुत परेशान करने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण खबर है। इस प्लेन हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति हम संवेदना प्रकट करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन सभी को अपने चरणों में जगह दें। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश विश्व अर्थव्यवस्था में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है, जापान को पीछे छोड़ दिया है। हम जल्द ही जर्मनी को भी पीछे छोड़ देंगे। पेट्रोलियम की कीमतों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कीमतें निजी क्षेत्र में तय होती हैं। पेट्रोल-डीजल और पेट्रोलियम उत्पादों का काम निजी कंपनियों के पास है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
×