बांद्रा स्टेशन पर लोगों की भीड़ देखकर हार्दिक पंड्या हो गए परेशान, तो वहीं हरभजन सिंह ने सुनाई खरी-खोटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए 3 मई तक लॉकडाउन बड़ा दिया। लेकिन एक अलग तस्वीर मुंबई में इस लॉकडाउन की अवधि
02:14 PM Apr 15, 2020 IST | Desk Team
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए 3 मई तक लॉकडाउन बड़ा दिया। लेकिन एक अलग तस्वीर मुंबई में इस लॉकडाउन की अवधि के बढ़ने के बाद सामने आयी जिसे देखकर हर शख्श की चिंता बढ़ गई। दरअसल मुंबई के बांद्रा में अचानक प्रवासी मजदूरों की भीड़ लग गई। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इस नज़ारे को देखकर बहुत दुखी हो गए और ट्वीट करके खास अपील लोगों से की।
वीडियो हार्दिक पंड्या ने शेयर किया
मुंबई के बांद्रा के वेस्ट स्टेशन पर हजारों की संख्या में मजदूर एकत्रित हो गए थे। पंड्या ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, शांत रहें और घर में रहे। सिर्फ इसी तरह हम इस स्थिति से बाहर आ सकते हैं। हमें एक दूसरे का साथ देते हुए भरोसा रखना होगा।
गुस्सा आया हरभजन सिंह को
भारतीय टीम के स्पिनर हरभजन सिंह भी इस घटना को देखकर गुस्सा हो गए। हरभजन सिंह ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, अब लोगों को घरों में रखने का एकमात्र रास्ता कर्फ्यू ही है। आज बांद्रा में जो भी हुआ, वह बिलकुल भी स्वीकार्य नहीं है। लोग परिस्थित को नहीं समझ रहे हैं। वे अपनी जान को खतरे में डाल ही रहे हैं, दूसरों के लिए भी मुश्किल खड़ी कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण के मामले देशभर में 11439 हो गए है जबकि इससे 377 लोगों की मौत हो चुकी है।
Advertisement
बीते मंगलवार को मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए। खबरों के अनुसार लॉकडाउन की वजह से जो ट्रेनों का संचालन रोका हुआ था उन्हें उम्मीद थी कि वह शुरू हो जाएगा। इस भीड़ में ज्यादातर लोग मजदूर थे जो अपने घर वापस जाना चाहते थे। वहां पर भीड़ को पुलिस ने आकर हटा दिया। मुंबई पुलिस अब बांद्रा में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने के मामले की जांच कर रही है। आखिर इतने लोग एक साथ कैसे जमा हो गए।
Advertisement