For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हार्दिक पटेल ने खुद को बताया PM मोदी का छोटा सिपाही, आज BJP में होंगे शामिल

हाल ही में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने वाले गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल आज भाजपा (भारतीय जनता पार्टी ) का दामन थामने जा रहे हैं।

09:35 AM Jun 02, 2022 IST | Desk Team

हाल ही में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने वाले गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल आज भाजपा (भारतीय जनता पार्टी ) का दामन थामने जा रहे हैं।

हार्दिक पटेल ने खुद को बताया pm मोदी का छोटा सिपाही  आज bjp में होंगे शामिल
हाल ही में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने वाले गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल आज भाजपा (भारतीय जनता पार्टी ) का दामन थामने जा रहे हैं। गुजरात के भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल उन्हें पार्टी की सदस्य्ता दिलाएंगे। इसके आलावा राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे। इस बीच हार्दिक पटेल ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि,  में भाजपा का छोटा सिपाही बनकर काम काम करूंगा।  
राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूँगा : हार्दिक
हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर कहा, राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूँ। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूँगा। बता दें कि, हार्दिक ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी के गुजरात के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।  


करीब 15 हजार समर्थक भी होंगे शामिल


खबरों के मुताबिक हार्दिक आज गांधी नगर स्थित भाजपा के मुख्यालय पहुंचकर पार्टी में शामिल होंगे। हार्दिक का पार्टी में शामिल होना भाजपा के लिए काफी अहम माना जा रहा है। खबरों के मुताबिक हार्दिक पटेल के साथ उनके करीब 15 हजार समर्थक भी भाजपा में शामिल होंगे।  
पाटीदार आरक्षण आंदोलन का प्रमुख चेहरा थे हार्दिक
बता दें कि, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल वर्ष 2015 में हुए  गुजरात पाटीदार आरक्षण आंदोलन का प्रमुख चेहरा थे। हालांकि जब वह कांग्रेस में शामिल हुए थे, तब यह माना जा रहा था कि, उन्हें पाटीदार समाज का समर्थन मिलेगा। लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस के साथ चल रही नाराजगी के बीच पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला लिया और आज वो भाजपा में शामिल हो जाएंगे।  

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×