W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Haridwar Kawar Mela : हरिद्वार में कांवड़ मेला 2024 का ऐसे हुआ समापन

06:43 PM Aug 02, 2024 IST | Abhishek Kumar
haridwar kawar mela   हरिद्वार में कांवड़ मेला 2024 का ऐसे हुआ समापन

Haridwar Kawar Mela : शुक्रवार के दिन यानी 2 अगस्त को शिवरात्रि के मौके पर हरिद्वार में चल रहे रहे कांवड़ मेला 2024 का समापन विधि पूर्वक किया गया। हरिद्वार के डीएम-एसएसपी के द्वारा इसकी घोषणा की गई। अधिकारियों ने इस दौरान दक्षेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Advertisement

Haridwar Kawar Mela का हुआ समापन

अधिकारियों ने यहां शिव मंदिर में गंगा जल चढ़ाया। प्रदेश की समृद्धि की प्रार्थना की और कार्यक्रम के सफल समापन पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान हरिद्वार का मौसम भी सुहावना बना रहा। हल्की-हल्की बरसात के बीच भारी तदाद में श्रद्धालु हर की पैड़ी पर मौजूद थे। हर-हर महादेव के जयकारे के बीच लोगों ने दक्षेश्वर महादेव में पूजा-अर्चना की। बता दें कि इस मौके पर डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल व एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल मौजूद रहे।

Advertisement

Kawad Yatra 2024 : सावन में लगा कांवड़ियों का मेला, जानें कितने प्रकार के होते  कांवड़ और कांवरिया

Advertisement

Haridwar Kawar Mela : शिवरात्रि के दिन देशभर के मंदिरों को सजाया गया था। सुबह से शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। जगह-जगह भंड़ारे का आयोजन भी किया गया था। मंदिरों में विधि-पूर्वक भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। वहीं, बीते दिनों घर लौट रहे कांवड़ियों पर यूपी में जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।मालूम हो कि हर साल सावन में शिव भक्तों के द्वारा कांवड़ उठाया जाता है।

Kanwar Yatra 2024 Huge Crowd In Haridwar More Than One Crore 83 Lakh  Devotees Take Gangajal So Far - Amar Ujala Hindi News Live - हरिद्वार में  शिवभक्तों का सैलाब:पैर में घुंघरू,

Haridwar Kawar Mela : हिन्दू मान्यता के अनुसार, जो लोग कांवड़ यात्रा करते हैं, उनसे शिव बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं। साथ ही उनकी सभी मनोकामना को पूर्ण करते हैं। हर साल सैकड़ों की तदाद में लोग कांवड़ उठाते हैं और शिव से अपनी मनोकामना को पूर्ण करने की मन्नत मांगते हैं।शिव भक्त अपने कंधों पर बांस की एक लकड़ी को कंधे पर रखते हैं और इसकी दोनों तरफ टोकरियां होती हैं, जिनमें कांवड़िये गंगाजल भरते हैं और लंबी यात्रा तय करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप  हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×