Hariyali Teej 2025 Kab Hai: कब है हरियाली तीज? यहां जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त से लेकर व्रत कथा तक
Hariyali Teej 2025 Kab Hai: भगवान शिव का प्रिय महीना सावन चल रहा है। ऐसे में महिलाएं हरियाली तीज का बेसब्री से इंतज़ार करती हैं। तो आइए जानते हैं इस बार हरियाली तीज कब है? आपको बता दें कि हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां दोनों ही इस दिन व्रत रखती हैं। महिलाओं के जीवन में हरियाली तीज का धार्मिक महत्व बहुत ख़ास होता है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व है।
नीचे देखें पूजा विधि और महत्व
बता दें कि हरियाली तीज (Hariyali Teej 2025 Kab Hai) को श्रावणी तीज भी कहा जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। कुंवारी लड़कियां इस दिन अच्छे वर के लिए भोलेनाथ की पूजा करती हैं। तो आइए जानते हैं हरियाली तीज की डेट के साथ पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्त्व और पूजाविधि।
कब है हरियाली तीज?
हरियाली तीज 2025 (Hariyali Teej 2025 Kab Hai) में 27 जुलाई, रविवार को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के मुताबिक़, सावन शुक्ल तृतीया तिथि 26 जुलाई को रात 10:41 बजे शुरू होगी और यह तिथि 27 जुलाई को रात 10:41 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के मुताबिक, हरियाली तीज 27 जुलाई को मनाई जाएगी। इस दिन रवि योग का शुभ संयोग भी बन रहा है, जो शाम 4:23 बजे से शुरू होकर 28 जुलाई को सुबह 5:40 बजे तक रहेगा। रवि योग में पूजा और व्रत करना बहुत शुभ फल देने वाला माना जाता है।
पूजा का महत्व
हरियाली तीज (Hariyali Teej 2025 Kab Hai) एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है। यह भोलेनाथ और मां पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतिक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता पार्वती ने भोलेनाथ को अपने पति के तौर पर पाने के लिए बहुत कठिन तपस्या की थी। उन्होंने 108 जन्मों तक तपस्या की और उसके बाद भोलेनाथ को पति के रूप में प्राप्त किया। इस दिन पूजा करने से विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जो महिलाएं इस दिन सच्चे मन से पूजा करती हैं, उनका वैवाहिक जीवन हमेशा सुखी रहता है।
Also Read: Sawan Shivratri 2025 Jal Time: सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक किस समय करें और क्या-क्या चढ़ाएं ?