Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Hartalika Teej Dress Ideas: तीज पर दिखना है अलग तो ट्राई करें ये साड़ी और सूट के लेटेस्ट डिज़ाइन

05:23 PM Aug 25, 2025 IST | Anjali Dahiya
Hartalika Teej Dress Ideas

Hartalika Teej Dress Ideas:  हरतालिका तीज का धार्मिक महत्व तो है ही, साथ ही यह अपने साथ फैशन के कई रूप भी लेकर आती है। इस पावन अवसर पर आप कुछ ऐसे आउटफिट्स चुन सकती हैं जो आपको और भी खूबसूरत बना देंगे। इस दिन, विवाहित महिलाएँ नए-नए आकर्षक परिधान पहनती हैं, अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी के डिज़ाइन सजाती हैं, मनमोहक आभूषण पहनती हैं और हर्षोल्लास के साथ नाच-गाकर इस त्यौहार का जश्न मनाती हैं।

महिलाएँ लहंगा या अनारकली सूट जैसे पारंपरिक परिधान पहनना पसंद करती हैं, और तीज के दौरान सबसे लोकप्रिय रंगों में से एक हरा होता है। अगर आप अभी भी अपनी तीज पोशाक के बारे में अनिश्चित हैं, तो इन बॉलीवुड हसीनाओं से प्रेरणा लेकर अपनी परफेक्ट तीज ड्रेस चुनें।

इस व्रत को सभी व्रतों में सबसे कठिन माना जाता है क्योंकि यह व्रत निर्जला रखा जाता है। कुंवारी कन्याएं हरतालिका तीज व्रत को सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए रखती हैं। हरतालिका तीज व्रत के लिए मायके से महिलाओं के श्रृंगार का समान, मिठाई, फल और कपड़े भेजे जाते हैं। इसमें सोलह श्रृंगार का भी विशेष महत्व बताया गया है।

Hartalika Teej Dress Ideas

1. Saree Looks

हरतालिका तीज के मौके पर कुछ भी पहना जा सकता है। लेकिन ज्यादातर महिलाएं देसी के साथ मॉर्डन एलिमेंट लुक में जोड़ने के लिए साड़ी पहनती हैं। इसी वजह से कई बार सारी महिलाएं हरी साड़ी पहनकर एक जैसी ही लगने लगती हैं। लेकिन अगर आपको बाकी सबसे हटकर लुक को स्पेशल बनाना है, तो आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के ग्रीन साड़ी वाले लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इससे आपका हरतालिका तीज वाला लुक बेस्ट बन जाएगा।

Advertisement
Hartalika Teej Dress Ideas

2. Lehenga Saree

रेडीमेड लहंगा साड़ी बाजार में आपको आसानी से मिल जाएगी। इसे पहनना बहुत आसान होता है और यह आपको किसी भी तरह की मेहनत से बचा देती है। ये कई रंगों और डिजाइंस में मिलती हैं जो आपके तीज लुक को और भी खास बना देंगी।

Hartalika Teej Dress Ideas

3. Suits Designs

रेड कलर हमेशा से ही शुभ और फेस्टिवल फेवरेट रहा है। सुहागन महिलाएं तीज पर रेड कलर सूट ट्राई कर सकती हैं।सिल्क या जॉर्जेट फैब्रिक में जरी और गोटा-पट्टी वर्क वाला सूट ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ गोल्डन बॉर्डर वाला दुपट्टा और हैवी झुमके पहनकर लुक को कंप्लीट करें। यह डिजाइन न सिर्फ पारंपरिक लगेगा बल्कि रॉयल फील भी देगा।

पिंक कलर का सूट यंग वुमन पर बहुत ही खूबसूरत लगता है। जरी,गोट्टापट्टी, थ्रेड एंब्रॉयडरी और सीक्विन वर्क से सजे ये 3 आउटफिट को आप हरतालिका तीज पर पहन सकती हैं। इसके अलावा आप वेडिंग पार्टी में भी ट्राई कर सकती हैं। हर डिजाइन में पारंपरिक कारीगरी और मॉडर्न टच का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है।

Hartalika Teej Dress Ideas
Hartalika Teej Dress Ideas

4. Colour Full Glass Bangles

मार्केट इन दिनों ढेरों लेटेस्ट बैंगल्स और कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियों से भरा पड़ा है। आप हरतालिका तीज पर जिस भी रंग की साड़ी पहनने वाली हैं, आपको हर रंग की चूड़ियां, बैंगल्स मिल जाएंगे। सबसे ज्यादा आपको कांच की चूड़ियों में वेरायटी मिल जाएगी। नग, ग्लिटर्स से सजी चूड़ियों को आप अपने ड्रेस के रंग से मिक्स एंड मैच करके खरीद सकती हैं। ये आपको 150 रुपये से शुरू होकर 12-12 पेयर में मिल जाएंगी।

Hartalika Teej Dress Ideas
Hartalika Teej Dress Ideas

5. Sharara Suit

हरियाली तीज 2025 पर परफेक्ट लुक के लिए सिल्क ब्लेंड एम्ब्रॉयडर्ड कुर्ता और प्लाज़ो सेट एक बेहतरीन विकल्प है। यह सेट सिल्क से बना है, जो न केवल पहनने में आरामदायक है, बल्कि इसकी क्वालिटी भी बहुत ही बढ़िया है।

Also Read: Hartalika Teej Bhojpuri Song: हरतालिका तीज पर सुहागिन सुने ये वायरल भोजपुरी गाने, मिलेगा भक्ति का ज्ञान

Advertisement
Next Article