W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Haryana Board 12वीं का परिणाम घोषित, 85.66% विद्यार्थी सफल

हरियाणा बोर्ड 12वीं: लड़कियों ने फिर मारी बाजी

05:42 AM May 13, 2025 IST | Himanshu Negi

हरियाणा बोर्ड 12वीं: लड़कियों ने फिर मारी बाजी

haryana board 12वीं का परिणाम घोषित  85 66  विद्यार्थी सफल

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया, जिसमें 85.66% विद्यार्थी सफल हुए। लड़कियों ने फिर से बाजी मारते हुए 88.48% पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 81.46% रहा। कुल 2,27,585 छात्र परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 1,95,429 ने सफलता प्राप्त की।

Advertisement

हरियाणा में 27 फरवरी से 2 अप्रैल तक हुए 12वीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित कर दिया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के द्वारा जारी किए परिणामों के अनुसार कुल 85.66 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए है। हर बार की तरह ही इस बार भी लड़कियों ने परीक्षा में बाजी मारी है। बता दें कि वर्ष 2025 में कुल 2,27,585 छात्र परीक्षा में बैठे थे और इनमें से सिर्फ 1,95,429 ने सफलता हासिल की है। इन आकंड़ों के अनुसार कुल 88.48 पास प्रतिशत लड़कियों का रहा है और 81.46 पास प्रतिशत लड़कों का रहा है।

Advertisement

कैसे करें रिजल्ट चेक

Advertisement

हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट आसानी से चेक करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें और सीधे लिंक पर क्लिक करें।

यहां करें रिजल्ट चेक

HBSE हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

12 वीं कक्षा के परिणाम जानने के लिए लिंक पर क्लीक करें।

12 वीं कक्षा का रोल नं. और जरूरी जानकारी भरें।

जरूरी जानकारी भरने के बाद view Result पर क्लीक करें।

12वीं कक्षा का परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएगा।

परिणाम देखने के बाद डाउनलोड करें और प्रिंट आउट भी निकाल सकते है।

CBSE बोर्ड रिजल्ट 2024 में किसने किया था टॉप? देखें 10वीं-12वीं की टॉपर्स लिस्ट

टॉपर्स की सूची जारी

हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा के रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की भी सूची जारी हो गई है। बता दें कि कैथल के अर्पणदीप  सिंह ने 497 अंक हासिल करके प्रथम स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर सोनीपत की करीना ने 495 अंक हासिल करके दूसरा स्थान हासिल किया है और जींद के सरोज ने 494 अंक हासिल करके तीसरा स्थान हासिल किया है।

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
Advertisement
×