देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement

हरियाणा (Haryana) के विभिन्न जिलों में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में एक नया मामला महेंद्रगढ़ से सामने आया है। कनीना कस्बे देर रात एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पैदल जा रहे तीन लोगों की मौत हो गई। कनीना के निवासी तीनों गाहड़ा रोड स्थित एक मैरिज प्लेस में शादी समारोह से शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि गाहड़ा रोड पर एक टाटा टियागो गाड़ी ने चार लोगों को कुचल दिया। इस सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर में रेफर किया गया। जिनमें एक बच्चा भी बताया जा रहा है। उपचार के दौरान पीजीआई रोहतक में एक अन्य घायल ने भी दम तोड़ दिया। तेज रफ्तार कार चालक दुर्घटना के बाद गाड़ी को छोड़ मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान कनीना निवासी 17 वर्षीय योगेश, 35 वर्षीय सुरेंद्र व 32 वर्षीय बबलू के तौर पर हुई है। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है और मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है।