Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Haryana Elections से पहले JJP को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने पार्टी से दिया इस्तीफा

04:57 PM Aug 17, 2024 IST | Pannelal Gupta

Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व पंचायत मंत्री रहे टोहाना के विधायक देवेंदर बबली ने पार्टी छोड़ दी है।

Highlights

Haryana Elections से पहले JJP को बड़ा झटका

हरियाणा विधानसभा चुनाव(Haryana Elections) से पहले जननायक जनता पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। JJP से पूर्व पंचायत मंत्री रहे टोहाना के विधायक देवेंदर बबली ने पार्टी का दमन छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अजय चौटाला को पत्र भेज सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है।

Advertisement

ईश्वर सिंह ने भी छोड़ी पार्टी

वहीं, कैथल के गुहला आरक्षित विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2019 में जजपा पार्टी से जीत दर्ज करने वाले ईश्वर सिंह ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है। वर्तमान विधायक ईश्वर सिंह ने जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय चौटाला को लिखित में अपना त्यागपत्र दिया है।

कौन है देवेंद्र बबली

देवेंद्र सिंह बबली टोहना से विधायक हैं। 2019 हरियाणा विधानसभा चुनावों(Haryana Elections) से पहले देवेंद्र बबली ने खफा होकर कांग्रेस का दामन छोड़ दिया और दुष्यंत चौटाला की उस वक्त की नई नवेली पार्टी से टोहाना का टिकट भी हासिल कर लिया और बीजेपी के दिग्गज नेता सुभाष बराला को भारी अंतर से हराया था।
जेजेपी और बीजेपी गठबंधन की सरकार में देवेंद्र सिंह बबली को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। उनके पास दो पोर्टफोलियो था। उन्हें पंचायती राज विभाग दिया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article