W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हरियाणा सरकार जनता से किए सभी वादों को पूरा करेगी : CM नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव से पहले जो वादे सूबे के लोगों से भारतीय जनता पार्टी ने किए थे, उन्हें हर कीमत पर पूरा किया जाएगा।

07:45 AM Nov 01, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव से पहले जो वादे सूबे के लोगों से भारतीय जनता पार्टी ने किए थे, उन्हें हर कीमत पर पूरा किया जाएगा।

हरियाणा सरकार जनता से किए सभी वादों को पूरा करेगी   cm नायब सिंह सैनी

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव से पहले जो वादे सूबे के लोगों से भारतीय जनता पार्टी ने किए थे, उन्हें हर कीमत पर पूरा किया जाएगा। सरकार अभी से उन वादों को पूरा करने की रूपरेखा निर्धारित करने में जुट चुकी है। पार्टी जनता के हितों को हमेशा से ही तवज्जो देती आई है और आगे भी देती रहेगी। सीएम नायब सिंह हरियाणा और विश्वकर्मा दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने गोहाना पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए। बाद में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपने संकल्प को दोहराया।

Advertisement

जनता के वादों को पूरा करना हमारा नेतिक कर्तव्य

Advertisement

उन्होंने कहा, हम जिन वादों के साथ सत्ता में आए हैं, मैं आप सभी लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि उन वादों को पूरा करने में हमारी तरफ से कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि यह हम सब के लिए खुशी की बात है कि हम तीसरी बार सरकार बनाने में सफल हुए हैं। ऐसे में जनता से किए वादों का पूरा करना हमारा नैतिक कर्तव्य बन जाता है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां एक तरफ युवाओं के बेरोजगारी के मुद्दे को उठाती है, तो वहीं दूसरी तरफ युवाओं के रिजल्ट को रोकने का काम करती है।

Advertisement

सरकार का कांग्रेस पर तीखा वार

इससे इस पार्टी का दोहरा चरित्र साफ जाहिर होता है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जनता ने हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मेहनत की अहमियत समझी और हमें तीसरी बार विजयी बनाया। उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस ने कभी-भी देश के गणमान्यों का सम्मान नहीं किया। इस पार्टी ने न ही कभी प्रधानमंत्री का सम्मान किया, न ही उपराष्ट्रपति और न ही संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का। यह पार्टी हमेशा से ही गणमान्यों का तिरस्कार करती आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×