Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली को हरियाणा दे रहा पूरा पानी, सीएम नायब सिंह सैनी ने दिया बयान

09:30 AM Jun 20, 2024 IST | Aastha Paswan

Haryana: राजधानी में पानी का संकट गहराता जा रहा है, ऐसे में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार पर कुप्रबंधन का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार और मंत्री पर जनकल्याण पर ध्यान देने के बजाय भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया।

Highlights

दिल्ली मे लगातार जलसंकट बढ़ता जा रहा है। इस दौरान हरियाणा और दिल्ली सरकार के बीच कई बैठकें हो रही हैं। हरियाणा के सीएम का कहना है, कि दिल्ली पीर मात्रा में पानी दिया जा रहा है लेकिन, दिल्ली की जनता तक नहीं पहुंच रहा है।

Advertisement

केजरीवाल पर साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने दिल्ली की जनता को अपने परिवार की तरह बताया और कहा कि हरियाणा दिल्ली को भरपूर पानी दे रहा है। जल संकट के मुद्दे पर मीडिया को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा, "दिल्ली की जनता हमारे लिए परिवार है और हम उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करा रहे हैं।" सैनी ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल और सरकार दिल्ली के निवासियों से किए गए वादों को पूरा करने के बजाय केवल भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

दिल्ली में पानी की आपूर्ति

दिल्ली में पानी की आपूर्ति पर्याप्त है, लेकिन दिल्ली सरकार वहां पानी वितरण प्रणाली को सुचारू नहीं कर पा रही है। वे पानी संग्रह स्थलों को भी व्यवस्थित नहीं कर पाए।

केजरीवाल और उनकी सरकार की गलतियों के कारण दिल्ली की जनता परेशान है। हरियाणा से पानी की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है। इससे पहले सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानी की आपूर्ति के मुद्दे की अनदेखी और कुप्रबंधन के लिए दिल्ली सरकार को आड़े हाथों लिया।

(Input From ANI)

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article