For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Haryana: कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर हरियाणवी कलाकार के साथ किया गया दुष्कर्म

09:47 AM Mar 18, 2024 IST | Rakesh Kumar
haryana  कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर हरियाणवी कलाकार के साथ किया गया दुष्कर्म

हरियाणा के हिसार निवासी और हरियाणवी गानों पर नृत्य करने वाली कलाकार के साथ एक नाबालिग ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब इस संबंध में पीड़िता ने चौथा मील निवासी नाबालिग के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नाबालिग के खिलाफ नशीला पदार्थ पिलाने, दुष्कर्म और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता की नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई।

 Highlights 

  • कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर हरियाणवी कलाकार के साथ किया गया दुष्कर्म
  • वह हरियाणवी गानों पर नृत्य करती है   
  • धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा  

वह हरियाणवी गानों पर नृत्य करती है

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता का कहना है कि वह हरियाणवी गानों पर नृत्य करती है। डीसी कॉलोनी स्थित एक दवाइयों की दुकान पर दवा लेने गई थी। वहां पर चौथा मील निवासी नाबालिग काम करता था। दो-तीन बार दवा लेने गई तो उसके साथ बातचीत होने लगी। एक बार उसने मोबाइल नंबर ले लिया और कहा कि घर पर दवा पहुंचा दूंगा। उसके बाद वह दवा देने के लिए घर आता था। इस दौरान उसने भाई के साथ दोस्ती कर ली।

कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर हरियाणवी कलाकार के साथ किया गया दुष्कर्म

जून माह में शूटिंग पर जा रही थी। रास्ते में नाबालिग मिला और उसने कहा कि वह बस स्टैंड पर छोड़ देगा। उसके साथ बाइक पर बैठ गई। वह एक कैफे में ले गया। वहां पर कॉफी लेकर आया तो उसको पीने के बाद नशा हो गया। आरोप है कि नशे की हालत में नाबालिग ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे घर छोड़कर चला गया।

धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा

उसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। नवंबर और दिसंबर माह में होटल में लेकर गया और दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
×