टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

हरियाणा ने छोड़ा 150 क्यूसेक पानी

NULL

09:44 AM Apr 02, 2018 IST | Desk Team

NULL

नई दिल्ली : दिल्ली के लोगों को अगले कुछ दिनों में पानी की परेशानियों से छुटकारा मिलने की संभावना है। दरअसल राजधानी को हरियाणा की ओर से मिलने वाले पानी की पूरी मात्रा सोमवार से मिलनी शुरू हो जाएगी। हरियाणा ने रविवार सुबह छह बजे 150 क्यूसेक पानी छोड़ दिया जो सोमवार सुबह 6 बजे तक दिल्ली पहुंच जाएगा। इससे लोगों की पानी संबंधी समस्याएं तो समाप्त होंगी ही साथ जलबोर्ड को भी समर एक्शन प्लान बनाने में सहुलियत मिलेगी। दिल्ली जलबोर्ड के उपाध्यक्ष निदेश मोहिनया ने बताया कि रविवार सुबह हरियाणा के सिंचाई विभाग की ओर फोन आया कि आपके हिस्से का पानी छोड़ा जा रहा है।

Advertisement

इसके बाद हमने अधिकारियों को मौके पर जाकर मुआयना करने के निर्देश दिए। हरियाणा द्वारा छोड़ा गया पानी सोमवार सुबह तक दिल्ली आ जाएगा। लेकिन हरियाणा को जलापूर्ति मामले में निरंतरता बरतनी होगी तभी दिल्लीवालों को इसका लाभ मिलेगा। अन्यथा दिल्ली के लोगों को फिर से पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मोहनिया ने बताया कि दिल्ली को करियर लाइन चैनल (सीएलसी) के माध्यम से 713 क्यूसेक और दिल्ली सब ब्रांच कैनाल (डीएसबी) के माध्यम से 303 क्यूसेक पानी मिलता है। 120 क्यूसेक पानी की जो कमी थी वो अब पूरी हो जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि हरियाणा ने जो 150 क्यूसेक पानी छोड़ा है,उसमें से केवल 120 क्यूसेक पानी ही दिल्ली पहुंचेगा।

बाकी का पानी वाष्पीकृत हो जाएगा अन्य स्रोतों के माध्यम से नष्ट हो जाएगा। जलबोर्ड उपाध्यक्ष ने बताया कि दिल्ली की जरूरत 900 एमजीडी है, जिसमें से दिल्ली का उत्पादन केवल 80 एमजीडी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा की ओर से पानी मिलने के बाद हम समर एक्शन प्लान बना सकते हैं। इसकी तैयारी सोमवार से शुरू कर दी जाएंगी। मोहनिया ने इस दौरान हरियाणा पर आरोप लगाया कि कोर्ट में होने वाली सुनवाई से ठीक पहले यह पानी छोड़ा गया है। लेकिन यह आपूर्ति प्रतिदिन जारी रही तभी इस समस्या का सम्पूर्ण समाधान हो पाएगा।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Advertisement
Next Article