For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Haryana: सिरसा में रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी, कुमारी सैलजा के लिए मांगेगी वोट

11:02 AM May 23, 2024 IST
haryana  सिरसा में रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी  कुमारी सैलजा के लिए मांगेगी वोट

Lok Sabha Election 2024: आज देश भर में छठे चरण के चुवाल को लेकर आखिरी चुनावी प्रचार है। जिसको लेकर सभी पार्टियां प्रचार में चुटी हुई है। बता दें, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने कहा कि 23 मई यानी आज प्रियंका गांधी सिरसा (Priyanka Gandhi in Sirsa) में रोड शो करेंगी।

Highlights

  • आज रोड शो में शामिल होंगी प्रियांका 
  • सैलजा के लिए मांगेंगी वोट
  • जनता में दिखा भारी उत्साह

रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी

सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा को शीर्ष नेतृत्व का भरपूर सहयोग देखने को मिल रहा है। 23 मई को सैलजा के समर्थन में प्रियंका गांधी सिरसा में रोड शो करेंगी। प्रियंका के रोड शो से कांग्रेस की स्थिति को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि 2019 में राहुल गांधी इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर चुके हैं।

लोगों ने की रोड़ शो की मांग

लोगों की मांग थी कि प्रियंका गांधी का सिरसा में कार्यक्रम करवाया जाए। उन्होंने बताया कि आज सुबह  अनाजमंडी में श्री श्याम बगीची के सामने से रोड शो शुरू होगा जो विभिन्न मार्गों से होता हुआ सांगवान चौक पर जाकर संपन्न होगा।

जनता में दिखा भारी उत्साह

कोर्ट कालोनी में पूर्व सिंचाई-शिक्षा मंत्री चौ. स्व. जगदीश नेहरा के आवास पर पत्रकारों से करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रियंका गांधी के रोड शो को लेकर उन्होंने बताया कि रोड शो जनता भवन, जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक ,भगत सिंह चौक, परशुराम चौक, अंबेडकर चौक, लाल बत्ती चौक से होता हुआ सांगवान चौक तक जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रोड शो को लेकर लोगों में भारी उत्साह और जोश है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×