टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Haryana Election : PM नरेंद्र मोदी आज कुरुक्षेत्र में जनसभा को करेंगे संबोधित

01:16 AM Sep 14, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Haryana Election : हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों-शोरों तैयारियां कर रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कुरुक्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह रैली कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में होनी है। राज्य में लगातार हो रही बारिश भी चिंता का विषय बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जिलों पंचकुला, कुरुक्षेत्र, अम्बाला, कैथल, यमुनानगर एवं करनाल के अंतर्गत आने वाली 23 विधानसभाओं के प्रत्याशियों के लिए चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वे इन प्रत्याशियों के चुनावी रथ के सारथी बनेंगे। पीएम मोदी भाजपा के प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगे। रैली के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Advertisement

Highlights:

बारिश होने की संभावना

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुरुक्षेत्र में भी शुक्रवार की रात से कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। ऐसे में रैली की तैयारियों को लेकर भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण जगह-जगह पानी और कीचड़ भी जमा हो गया है। यही नहीं, इस रैली में छह जिलों की 23 विधानसभा हलकों से भी नेता और कार्यकर्ता शामिल होने के लिए पहुंचने हैं। करनाल और अंबाला समेत इन जिलों में भी लगातार बारिश हो रही है।

मौसम विभाग की मानें तो 14 सितंबर को भी अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में भी भारी बारिश की संभावना है। ऐसा हुआ तो पीएम मोदी की रैली पर पूरी तरह से पानी फिर सकता है।

विधानसभा चुनाव के लिए पहली रैली

पीएम मोदी की हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर यह पहली रैली है। पीएम मोदी के होर्डिंग्स और बैनर लगाकर कुरुक्षेत्र को सजाया गया। अगर बारिश जारी रहती है, तो रैली स्थल की व्यवस्थाएं संभालना विकट साबित हो सकता है। वहीं, पीएम मोदी आज जम्मू कश्मीर के डोडा में भी रैली को संबोधित करेंगे। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी की भी यह पहली रैली होगी। आईएमडी की मानें तो 14 सितंबर को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article