Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आचार संहिता लगने के बाद क्यों हुआ हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, चुनाव आयोग ने क्या कहा?

09:28 AM Mar 23, 2024 IST | NAMITA DIXIT

हरियाणा में नायब सैनी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर सवाल उठ गए हैं। बता दें कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा की शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने मंत्रिमंडल के विस्तार पर हरियाणा सरकार के चीफ सेक्रेटरी से जवाब मांगा है।

आयोग को भेजी अपनी शिकायत में आरोप लगाया

आपको बता दें हरियाणा सरकार ने चुनाव आचार संहिता लगने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। विधायक शर्मा ने आयोग को भेजी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 16 मार्च को देश में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसके बावजूद हरियाणा सरकार ने 19 मार्च को मंत्रिमंडल का विस्तार कर आठ मंत्रियों को राजभवन में शपथ दिलवाई।

Advertisement

आदर्श आचार संहिता में नई नियुक्ति पर रोक

बता दें हरियाणा सरकार के गजट नोटिफिकेशन में स्पष्ट लिखा है कि राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के परामर्श पर 8 मंत्रियों की नियुक्ति करवाई। आदर्श आचार संहिता में नई नियुक्ति पर रोक है। इसके बावजूद मंत्री पद पर नियुक्ति दिलवाना सरासर आदर्श संहिता का उल्लंघन है।

अधिकारियों पर सख्त से सख्त से कार्रवाई की जाए- शर्मा

विधायक शर्मा का कहना है कि नए मंत्रियों की नियुक्ति जातिगत एवं क्षेत्रीय समीकरण को देखते हुए की गई है। आचार संहिता में स्पष्ट लिखा है कि कोई ऐसा कार्य नहीं किया जाना चाहिए जो मतदाताओं को लुभाने एवं उन्हें अपनी ओर आकर्षित करता हो। शर्मा ने मांग की थी कि आचार संहिता के उल्लंघन पर दोषी अधिकारियों पर सख्त से सख्त से कार्रवाई की जाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article