For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सुबह खाली पेट दौड़ना फायदेमंद या नुकसानदायक? कई लोग करते हैं ये गलती

11:57 AM Feb 27, 2024 IST | Aastha Paswan
सुबह खाली पेट दौड़ना फायदेमंद या नुकसानदायक  कई लोग करते हैं ये गलती

Health: आज समय हर कोई अपनी हेल्थ को लेकर काफी कॉन्शियस रहते हैं। वे कई तरह के डाइट अपनाते हैं खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करते हैं तो कुछ अपनी डाइट में चेंजस करते हैं। कई लोग ऐसे हैं जो जिम, योग, एक्सरसाइज और दौड़ने से पहले हल्का-फुल्का खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या यह सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक आज हम इसके बारे में बात करेंगे।

Highlights

  • Running सेहत के लिए होती है अच्छी
  • खाली पेट दौड़ने के होते फायदे और नुकसान

खाली पेट दौड़ने के फायदे

आजकल खराब लाइफस्टाइल और खानपान के बीच खुद को हेल्दी और फिट रखना ही अपने आप में एक बहुत बड़ा चैलेंज है। कई लोग ऐसे हैं जो समय निकालकर दौड़ना या वॉक करना पसंद करते हैं। दौड़ने से पूरी बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। और आप फिट भी रहते हैं। आपको बता दें ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहने से कई बीमारियों से बचे रहेंगे। दौड़ने से सिर्फ वजन ही कम नहीं होता बल्कि आपकी इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होने के साथ-साथ मांसपेशियां भी मजबूत रहती है। आज हम इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे कि खाली पेट हल्का-फुल्का खाने के बाद दौड़ने से फायदा होता या नुकसान?लेकिन कई लोग ऐसी गलतियां करते हां कि वे खाली पेट ही running शुरू कर देते हैं। इसके कई फायदे और नुकसान दोनों ही हो सकते हैं।

खाली पेट दौड़ने से मिलते हैं गजब के फायदे

  • खाली पेट दौड़ने से मोटापा कम होता है। अगर आप बहुत ज्यादा मोटे हैं तो आपको खाली पेट सुबह के वक्त दौड़ना काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • यदि आप दिल की बीमारी के खतरे को कम करना चाहते हैं तो आपको हर रोज 10-15 मिनट दौड़ना चाहिए। दिल को सही ढंग से पंप और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है।
  • खाली पेट दौड़ने से पाचन तंत्र अच्छा होता है इससे पाचन संबंधी समस्या जैसे आंत में ऐंठन, जी मिचलाना, उल्टी और दस्त की समस्या ठीक हो जाती है।
  • जो लोग अच्छे से दौड़ लगाते हैं उन्हें सुकून की नींद आती है। पूरी रात जो लोग नींद की कमी के कारण बिस्तर पर करवट बदलते रहते हैं, उन्हें जरूर दौड़ लगाना चाहिए।

खाली पेट दौड़ने के नुकसान

  • खाली पेट दौड़ने से तुरंत थकान हो जाती है। खाली पेट दौड़ने से शरीर का फैट, एनर्जी में बदल जाता है। शरीर ऐसा लंबे समय तक नहीं कर पाता है, क्योंकि इससे थकान होने लगती है।

  • चोट लगने का खतरा। शरीर में एनर्जी की कमी होगी ऐसे में थकान ज्यादा महसूस होगा और शरीर में चोट लगने की संभावना बढ़ेगी।

दौड़ने से पहले क्या लें?

हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह के मुताबिक दौड़ने 15-30 मिनट पहले एक केला खा लेना चाहिए या एनर्जी ड्रिंक पी लेना चाहिए। इससे शरीर में नेचुरल शुगर लेवल आसानी से पच जाता है. एनर्जी ड्रिंक, बॉडी में इंस्टैंट एनर्जी देती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×