India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

रात को सोने से पहले भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सुबह उठते-उठते बिगड़ सकती है तबीयत

11:22 AM Mar 11, 2024 IST
Advertisement

Foods To Avoid At Night: अगर रात को डिनर के बाद भी आपको रात में हल्की भूख लग जाती है तो आप सबसे पहले कुछ आसान सा रास्ता ढूंढते हैं। आधी रात को कई लोगों को भूख लगती है और आलस की वजह से लोग इस समय जो सामने पड़ता है, वही खा लेते हैं, जोकि गलत है। पूरे दिन अगर अपनी डाइट का ख्याल रखते हैं तो रात को भी खाने को लेकर सावधानी बरतें नहीं तो नींद और सेहत दोनों का बुरा हाल हो जाएगा।

Highlights

आज के जमाने में अधिकतर लोगों की लाइफस्टाइल मॉडर्न हो गई है और वे देर रात तक जागते रहते हैं। इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। हालांकि रात को जागने के दौरान कुछ फूड्स का सेवन करना इससे भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। ऐसा करने से शरीर की फंक्शनिंग गड़बड़ा सकती है और तबीयत बिगड़ने का खतरा बढ़ जाता है। खास बात यह है कि जो चीजें दिन के वक्त खाने पर सेहत के लिए फायदेमंद साबित होती हैं, उनमें से कुछ चीजें रात को खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है। ऐसी ही चीजों के बारे में जान लेते हैं।

ब्लड शुगर बढ़े

कई लोग जब देर रात तक जागते हैं तो वे आइसक्रीम, मिठाइयों और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। इन सभी में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे लोगों का ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। खासतौर से डायबिटीज के मरीजों को रात के वक्त हाई शुगर और हाई कैलोरी फूड्स व ड्रिंक्स को अवॉइड करना चाहिए। चाय और कॉफी में कैफीन होता है, जिससे नींद न आने की समस्या हो सकती है। एल्कोहल का सेवन तो किसी भी वक्त करना फायदेमंद नहीं होता है। रात के वक्त फल खाने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से लोगों को वाटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है और फेशियल एडीमा हो सकता है।

नींद की क्वालिटी खराब हो सकती है

एक्सपर्ट के मुताबिक जिन लोगों को नींद की समस्या होती है, उन्हें रात के वक्त खाने-पीने से बचना चाहिए। कैफीन युक्त ड्रिंक्स, ज्यादा शुगरी ड्रिंक्स और फूड्स, मसालेदार फूड्स, हाई फैट और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स खाने से हमारी नींद की क्वालिटी खराब हो सकती है और अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

आरामदायक नींद को बढ़ावा देने और रात में जागने की संभावना को कम करने के लिए सोने से 1-2 घंटे पहले हल्का खाना खाएं और कई फूड्स व ड्रिंक्स को अवॉइ़ड करें।

आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article