For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सावधान! आपको भी है Overthinking करने की आदत?  इस बीमारी के हो जाएंगे शिकार

11:48 AM Jul 04, 2024 IST
सावधान  आपको भी है overthinking करने की आदत   इस बीमारी के हो जाएंगे शिकार

Overthinking: अगर आप Overthinking के शिकार हैं और हर समय खुद को तनाव में महसूस करते हैं तो आप फोबिया जैसे डिसऑर्डर के शिकार हो सकते हैं। यह आपकी लाइफस्टाइल को प्रभावित कर सकता है।

Highlights

  • कई लोग है Overthinking के शिकार
  • Overthinking के चलते होता है फोबिया
  • लाइफस्टाइल को करता है प्रभावित

कई लोग है Overthinking के शिकार

आजकल के लाइफस्टाइल में चीजें आसानी से मिल जाए लेकिन अपने साथ कई सारी बीमारी लेकर आती है। लोगों में Overthinking की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई है, जिसके कारण कई सारी बीमारियों का खतरा बढ़ा है। एक नई स्टडी के मुताबिक चिंता के कारण लोगों के अंदर एंग्जायटी और पार्किंसंस की बीमारी दोगुना बढ़ रही है। आइए जानते है इसकी पूरी डिटेल।

पार्किसन्स के लक्षण



रिसर्चर के मुताबिक पार्किंसंस के कारण डिप्रेशन, नींद में परेशानी, थकान, हाइपोटेंशन, कंपकंपी, अकड़न और शरीर में दर्द के साथ कब्ज की शिकायत होती है।

पार्किंसंस बीमारी के शुरुआती लक्षण

यूसीएल के महामारी के मुताबिक चिंता को पार्किंसंस बीमारी के शुरुआती लक्षण माने गए हैं। स्टडी के मुताबिक 50 साल से ज्यादा उम्र वाले लोग जो काफी ज्यादा चिंता करते हैं उन्हें पार्किंसंस की बीमारी का जोखिम बढ़ता है. इसलिए इसके लक्षण दिखते ही इसका इलाज शुरू कर देना चाहिए नहीं तो यह खतरनाक रूप ले लेती है। यह 50 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों के लिए काफी ज्यादा चिंता का विषय है। 878,256 मैचिंग कंट्रोल्स से की गई, जिन्हें चिंता नहीं थी।

शरीर के अंदर महसूस होती हैं ये परेशानी

पार्किंसंस बीमारी में शरीर के मांसपेशियों में मैसेज भेजने वाले न्यूरॉन्स कमजोर पड़ने लगते हैं। एक समय के बाद यह काफी ज्यादा खतरनाक रूप ले लेते हैं। यह बीमारी मांसपेशियों के कंट्रोल, बैलेंस और एक्टिविटी को काफी ज्यादा हद तक बुरा असर डालता है, जिसके कारण सोचने, समझने की शक्ति एकदम खत्म हो जाती है। आम बोलचाल की भाषा में यह कह सकते हैं कि यह दिमाग पर काफी ज्यादा बुरा असर डालता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×