For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गर्मी में ठंडक का एहसास दिलाएगी लस्सी, सेहत को मिलेंगे अनेक फायदे

01:04 PM May 27, 2024 IST
गर्मी में ठंडक का एहसास दिलाएगी लस्सी  सेहत को मिलेंगे अनेक फायदे

Summer Tips: इस समय पूरा उत्तर भारत गर्मी से तप रहा है। जिसके चलते बीमारियां भी बढ़ रही हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखें। सबसे ज्यादा जरूरी कि आप अपने शरीर को हाइड्रेटड रखें। ऐसे में आप अपनी डाइट में ठंडी लस्सी शामिल कर सकते हैं।

Highlights

  • गर्मियों के सेहत का रखें खास ख्याल
  • शरीर को हाइड्रेटड रखें
  • ठंडी लस्सी गर्मी से दिलाएगी राहत

गर्मियों में लस्सी पीने के फायदे

इन दिनों लोग प्यास लगने पर कोई सॉफ्ट ड्रिंक या एनर्जी ड्रिंक पीना पसंद करते हैं। लेकिन घर में आसानी से बनाई जाने वाली और सेहत के लिए फायदेमंद लस्सी को बहुत कम लोग पीते हैं। लस्सी एक ऐसा पेय पदार्थ है, जो सभी उम्र के लोगों की सेहत के लिए बहुत लाभकारी हो सकती है। इसे पीने से शरीर को ठंडक और ताजगी मिलती है।

ताजगी और ठंडक

लस्सी दही का इस्तेमाल करकर बनाई जाती है, जो शरीर को ठंडक प्रदान करती है। गर्मियों में लस्सी पीने से आपके शरीर को गर्मी से राहत मिलती है और वह ताजगी से भर जाता है।

पाचन को सुधार

लस्सी में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स पाचन को सुधारने में मदद कर सकते हैं। इससे आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है और पेट से जुड़ी समस्याएं भी कम हो जाती हैं।

विटामिन और मिनरल्स का सोर्स

दही और लस्सी में कैल्शियम, विटामिन डी, पोटैशियम, और विटामिन बी के साथ-साथ अन्य जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं।

हाइड्रेशन

गर्मियों में शरीर के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। लस्सी में पानी के साथ-साथ पोटैशियम भी होता है, जो आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है।

एनर्जी का सोर्स

लस्सी में पाया जाने वाले प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट आपको एनर्जी देते हैं और आपको दिनभर के थकाने वाले काम के लिए तैयार रख सकते है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×