India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Vacation: Long Vacation के लिए best हैं, भारत की ये 10 जगह

05:07 PM Jan 28, 2024 IST
Advertisement

Vacation: आज की भाग-दौड़ भरी लाइफस्टाइल में आप अधिक पैसे कमाने की race में शामिल हो गए हैं। इसके चलते आप न खुद को समय दे पाते हैं और ना ही अपने परिवार को। इसके कारण आपके और परिवार के बीच में काफी तनाव भी पैदा होने लगते हैं। इस तनाव को कम करने के लिए आप आपने परिवार के साथ vacation पर जरूर जाना चाहिए।

भारत में घूमने वाली जगहें

यह काफी मुश्किल है कि काम से ब्रेक लेकर फैमिली के साथ लॉन्ग वैकेशन एन्जॉय करना, लेकिन आप कोशिश करेंगे तो यह सफल हो सकता हैं। आजकल जवान, बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी लोग अलग ही तरह के मेंटल प्रेशर से जूझ रहे हैं। आज हम आपको वैकेशन एन्जॉय करने के कुछ खास टिप्स बताने जा रहे हैं। साथ ही आपको भारत में घूमने वाली ऐसी जगहों के नाम बताएंगे जो बजट फ्रेंडली होने के साथ-साथ भीड़भाड़ से दूर है। जहां पर जाकर आपको शांति जरूर मिलेगी।

ऋषिकेश (Rishikesh)

आजकल युवा एडवेंचर की तलाश में अक्सर ऋषिकेश जाते हैं और गंगा में राफ्टिंग का आनंद लेते हैं। ऋषिकेश जाने का सबसे अच्छा समय सितंबर से नवंबर और फरवरी से जून तक का होता है। आप यहां भगवान के दर्शन भी कर सकते हैं।

नैनीताल (Nainital)

अगर आपको पहाड़ों पर जाने का मन है, तो उत्तराखंड की हरी भरू घाटियों में बसे नैनीताल को प्रकृति प्रेमियों के घूमने की सबसे अच्छी जगह है। एक बार नैनीताल में सैर के लिए जाने वाली जगहों में नैनीताल लेक, गुर्नी हाउस, नैना देवी मंदिर, हनुमान गढ़ी और जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क शामिल हैं।

असम (Assam)

भारत में असम एक ऐसी जगह है, जो आपको एक अच्छा वाइल्ड लाइफ अनुभव दे सकता है। असम में आप जंगल की सैर के साथ-साथ नौका विहार का आनंद भी ले सकते हैं। यहां आप बिल्कुल फ्रैश महसूस करेंगे।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands)

अगर आप गहरे समुद्र के बीच जाना चाहते हैं, तो आप अंडमान निकोबार द्वीप समूह की यात्रा जरूर कर सकते हां। यहां आप स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और पैरासेलिंग का आनंद उठा सकते हैं।

कसोल (Kasol)

अगर आप nature lover है साथ ही कैंप और ट्रेकिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो कसोल उन स्थानों में से एक है। नेचुरल ब्यूटी के साथ ट्रेकिंग के लिए भी बेहतरीन स्थान आपको कसोल में मिलेंगे।

श्रीनगर (Srinagar)

श्रीनगर में आप पूरी तरह से नेचुरल ब्यूटी का आनंद उठा सकते हैं। यहां घूमने के लिए मुख्य रूप से डल झील, शालीमार बाग, निशात बाग, जामा मस्जिद, शंकराचार्य हिल और हजरतबल मस्जिद में जाया जा सकता है। फैमिली के साथ समय बीताने के लिए ये आपके लिए best option है।

राजस्थान (Rajasthan)

आप राजस्थान की यात्रा पर जा रहे हैं, तो आपको सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से समृद्ध कई आकर्षण देखने को मिलेंगे। आप जोधपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, रणथंभौर और जयपुर जैसे शहरों में पर्यटन का आनंद उठा सकते हैं।

बनारस (Varanasi)

बनारस को भारत के सबसे प्राचीन शहरों में से एक माना जाता है। बनारस जाकर आप एक समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक यात्रा कर सकते हैं। आप यहां अस्सी घाट, मनमंदिर घाट, मणिकर्णिका घाट, दुर्गा मंदिर और काशी विश्वनाथ का मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

आगरा (Agra)

आगरा उन पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा स्थानों में से एक है, जो प्रेम का प्रतीक कहे जाने वाले ताजमहल को देखना चाहते हैं। ताजमहल के अलावा आगरा में आगरा फोर्ट, मेहताब बाग, जामा मस्जिद, फतेहपुर सीकरी, मोती मस्जिद, दिल्ली गेट जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल मौजूद हैं। यहां आपको जरूर जाना चाहिए।

लद्दाख (Ladakh)

लद्दाख प्रत्येक यात्रा का का शौक रखने वाले व्यक्ति के लिए एक आकर्षक जगह है। जंस्कार घाटी, खर्डुंग-ला पास, हेमिस नेशनल पार्क और स्पितुक गोम्पा यहां के मुख्य आकर्षणों में शामिल हैं।

इस तरह आप अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article