Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अगर आप भी खाने में बचा हुआ तेल करते हैं इस्तेमाल,तो हो सकता है इन बीमारियों का खतरा

अक्सर लोग जब भी पकौड़े या पूरियां बनाते हैं तो बचा हुए तेल वह संभालकर रखते हैं। उसके बाद दूसरी चीजें बनाने में उस तेल का इस्तेमाल कर लेते हैं।

01:46 PM Oct 10, 2019 IST | Desk Team

अक्सर लोग जब भी पकौड़े या पूरियां बनाते हैं तो बचा हुए तेल वह संभालकर रखते हैं। उसके बाद दूसरी चीजें बनाने में उस तेल का इस्तेमाल कर लेते हैं।

अक्सर लोग जब भी पकौड़े या पूरियां बनाते हैं तो बचा हुए तेल वह संभालकर रखते हैं। उसके बाद दूसरी चीजें बनाने में उस तेल का इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये रीयूज ऑयल से कई गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप भी बचे हुए तेल को ऐसे यूज करते हैं ताे ऐसा करना छोड़ दीजिए। चलिए आपको इन होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में बताते हैं।
Advertisement
कैंसर
तेल को बार-बार इस्तेमाल करें से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। बार-बार तेल को गर्म करने से फ्री रेडिकल्स बनने शुरु हो जाते हैं जिसकी वजह से एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा तेल के अंदर खत्म हो जाती है। वहीं कैंसर के कीटाणुओं की संभावना बढ़ जाती है। 
सावधान रहें इन बीमारियों से 

एक से ज्यादा बार तेल को गर्म किया जाता है तो उसका रंग काला हो जाता है। शरीर में लो डेंसिटी लीपोप्रोटीन यानी बैड कॉलेस्ट्रोल को यह तेल बढ़ा देता है। शरीर में बैड कॉलेस्ट्रोल बढ़ने से दिल की बीमारियां, स्ट्रोक और छाती में दर्द की संभावना को बढ़ा देता है। 
गले में जलन और एसिडिटी

ऐसा ही तेल स्ट्रीट फूड बनाने के लिए यूज करते हैं। इस तेल के बने खाने की वजह से गले में जलन और एसिडिटी की परेशानी हो जाती है। 
डायबिटीज और मोटापा

मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारियों की समस्या तेल के बार-बार यूज करने से हो जाती हैं। अगर आप भी रीयूज ऑयल का सेवन करते हैं तो इसे आज ही बंद कर दीजिए क्योंकि बाकी दूसरी बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है। 
बचाव के ये हैं तरीके

जितना खाना चाहिए है उतना ही बनाएं। ऐसा करने से फालतू तेल आपके पैन में बचेगा नहीं और न ही आप उसका दोबारा इस्तेमाल करेंगे। हमेशा घर के खाने का ही सेवन करें। बाहर के खाने का सेवन कम से कम करें। ऐसे ही तेल में बाहर का जंक फूड बनाया जाता है। इन तरीकों से आप भी ऐसे तेल से बच सकते हैं। 
Advertisement
Next Article