W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आप भी है पैर और कमर दर्द से परेशान? इस विटामिन की कमी से बढ़ सकती है समस्या, ऐसे करें दूर

11:02 AM May 16, 2024 IST | Aastha Paswan
आप भी है पैर और कमर दर्द से परेशान  इस विटामिन की कमी से बढ़ सकती है समस्या  ऐसे करें दूर

Health Tips: अक्सर अधिकतर महिलाओं को कमर और हाथ-पैर में दर्द की समस्या रहती है। खासतौर पर 35 की उम्र के बाद ये समस्या अधिक देखने को मिलती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बढ़ती उम्र में उनकते शरीर में कई पोषत तत्वों की कमी हो जाती है। आइए जाते हैं वह कौन-सा विटामिन है, जिसके चलते यह समस्या होती हैँ।

Highlights

  • बढ़ती उम्र में शरीर में होती है कई परेशनी
  • बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां होती है कमजोर
  • इस विटामिन की कमी से होती है कमजोरी

महिलाओं को अक्सर कमर और पैर में दर्द की शिकायत होती है। ज्यादा देर तक बैठने या खड़े होकर काम करने के कारण औरतों को हड्डियों में अक्सर दर्द होता है। इसका सबसे बड़ा कारण है शरीर में Vitamin-D और पोषक तत्वों की कमी। उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है जिसका असर हड्डियों पर पड़ता है।

Vitamin-D की कमी से होते हैं ये नुकसान

शरीर में Vitamin-D की कमी होने के कारण हड्डियों को दर्द, जोड़ों में दर्द और हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ता है। खासतौर पर प्रेग्नेंसी के बाद महिलाएं कमजोर हो जाती हैं। इसके कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है।बता दें Vitamin-D की कमी होने पर शरीर पर साफ लक्षण दिखाई देते हैं। आप इनकी लक्षणों की पहचान करके इससे ऐसे ठीक कर सकते हैं।

Vitamin-D की कमी से होने वाली समस्या

कई रिसर्च यह बात सामने आई है कि विटामिन डी की कमी के कारण हार्ट फेल होने की संभावना बढ़ जाती है. हार्ट फेल, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, डायबिटीज के साथ बीपी जैसी गंभीर बीमारी का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. प्रेग्नेंसी में विटामिन डी की कमी होने से प्री एक्लेप्सिया, गेस्टेशनल डायबिटिज का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. इसके कारण हड्डियां कमजोर होकर टूटने की संभावना हो जाती है।

हड्डी में दर्द

Vitamin-D की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती है। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए  कैल्शियम और Vitamin-D की जरूरत पड़ती है। Vitamin-D के कारण बोन डेंसिटी भी कम होती है, जिससे हड्डियों के टूटने का खतरा कम होता है।

थकान और कमजोरी

उम्र बढ़ने के साथ-साथ महिलाओं को थकान और कमजोरी होने लगती है। ऐसे वक्त में Vitamin-D की बहुत जरूरत पड़ती है। Vitamin-D की कमी होने पर शरीर में ब्लड का शुगर लेवल भी कम होने लगता है।

जख्म भरने में देरी

अगर किसी महिला के शरीर में Vitamin-D की कमी है तो चोट लगने पर जख्म जल्दी भरता नहीं है। अगर कोई रिकवरी या सर्जरी हुई है तो वैसे लोगों विटामिन डी की बेहद जरूरी होती है।

Vitamin-D कमी कैसे पूरी करें

भारत में ज्यादातर लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं। खासतौर पर महिलाएं Vitamin-D की कमी को जोखिम उठा रही है। Vitamin-D के लिए सबसे जरूरी है सुबह की धूप। अगर शरीर को धूप नहीं लग रही है तो आप Vitamin-D से भरपूर खाना खाएं। जैसे- सीफूड, प्लांट बेस्ड फूड, डेयरी प्रोडक्ट, अंडा और संतरा।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×