Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रोज सुबह खाली पेट पिएं एक गिलास पानी, शरीर को मिलेंगे गजब के फायदे

11:40 AM Jun 09, 2024 IST | Aastha Paswan

Health Tips: सुबह उठते ही आपको पानी पीने की आदत डालनी चाहिए। पानी शरीर के लिए ईंधन का काम करता है। सुबह पानी पीने से कई बीमारियां भी दूर रहती है। जानिए सुबह कितने गिलास पानी पीना चाहिए?

Highlights

खाली पेट पिएं पानी

खाली पेट पानी पीकर दिन की शुरुआत करने के फायदे जान आपको भी यकीन नहीं होने वाला है। जी हां, लाइफस्टाइल में इस आदत को अपनाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको इसके कुछ ऐसे गजब फायदे।

Advertisement

वजन घटाने में मददगार

सुबह उठते ही हल्के गुनगुने पानी का सेवन करने से वेट लॉस में काफी फायदा देखने को मिलता है। बता दें, कि आप इसमें नींबू का रस और शहद डालकर भी पी सकते हैं, जिससे तेजी से फैट बर्न होता है। ऐसे में, अगर आपको भी सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीने की आदत है, तो इसे बदल डालिए।

पाचन को बनाए बेहतर

सुबह खाली पेट पानी पीने से पाचन से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। बता दें, इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और सेहत को काफी फायदे मिलते हैं। अगर आप भी अक्सर गैस, एसिडिटी और बदहजमी जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो इस आदत को अपनाने से इससे काफी हद तक निजात मिल सकती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने से सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि त्वचा भी हाइड्रेट रहती है। इससे आपको ग्लोइंग स्किन पाने में मदद मिलती है और चूंकि इससे शरीर डिटॉक्सिफाई भी होता है, ऐसे में कील-मुंहासों की समस्या से भी काफी राहत मिलती है।

कब्ज दूर करे

सुबह खाली पेट पानी पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम तो मजबूत होता ही है, साथ ही कॉन्स्टिपेशन यानी कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इससे मल मुलायम हो जाता है और शरीर का वेस्ट जल्दी क्लीयर होता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article