W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सेहत के लिए काफी फायदेमंद है Green Tea, डाइट में करें शामिल, ये है पीने का सही समय

12:04 PM May 22, 2024 IST | Aastha Paswan
सेहत के लिए काफी फायदेमंद है green tea  डाइट में करें शामिल  ये है पीने का सही समय

Health Tips: सेहत के लिए अधिक पानी पीना काफी फायदेमंद होता है। लेकिन Green Tea शरीर को ज्यादा से ज्यादा फायदेमंद होती है। इसमें कई तरह के न्यूट्रिशन मौजूद होते हैं। वजन घटाने से लेकर स्किन का ग्लो बढ़ाने तक में Green Tea कमाल की है लेकिन इसके इन सभी फायदों के लिए इसे कब पीना चाहिए ये जानना जरूरी है। वरना इतने सारे फायदों वाली Green Tea सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान।

Highlights

  • सेहत के लिए फायदेमंद है ग्रीन टी
  • शरीर को मिले ज्यादा से ज्यादा फायदे
  • सुबह खाली पेट पिएं ग्रीन टी

ग्रीन टी पीने का सही समय

ग्रीन टी बहुत ही हेल्दी ड्रिंक एक है। समें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट होता है। इसका सेवन करने सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। इसे पीने से इम्युनिटी बढ़ती है, जिससे कई सारी बीमारियों का खतरा टल जाता है। साथ ही ये फ्री रेडिकल को रोकने और सूजन की समस्या दूर करने में भी असरदार है। वजन घटाने से लेकर चेहरे की चमक बढ़ाने तक में ग्रीन टी बेहद असरदार है, लेकिन इन सभी फायदों के लिए इसे कब पिएं, ये जानना जरूरी है।

सुबह ग्रीन टी पीने के फायदे

कुछ लोग सुबह की शुरुआत चाय के साथ करते हैं, जिसमें दूध वाली चाय और ग्रीन टी का नाम सबसे आगे आता है। वजन घटाने से लेकर ब्लड शुगर लेवल घटाने के लिए ग्रीन टी सबसे फायदेमंद मानी जाती है। अगर कोई व्यक्ति फिटनेस के बारे में सोचता है या फिट रहने की कोशिश करता है तो वह भी ग्रीन टी का सेवन करता है।

शाम के वक्त ग्रीन टी पीने के नुकसान

अगर आप शाम को या बिस्तर पर जाने से पहले ग्रीन टी पीते हैं, तो ये सही नहीं, क्योंकि इसमें कैफीन होता है। जिससे आपकी नींद डिस्टर्ब हो सकती है। नींद में कमी या किसी तरह की बाधा पाचन के साथ दिमाग पर भी असर डालती है।

भोजन के साथ ग्रीन टी पीना चाहिए?

भोजन के साथ ग्रीन टी पीना किसी भी तरह से अच्छा डिसीजन नहीं। एक्सपर्ट की मानें तो, ग्रीन टी में मौजूद टैनिन, शरीर में आयरन के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है, जिससे एनीमिया की समस्या हो सकती है।

एंटीऑक्सीडेंट अवशोषण सही तरीके से हो सके इसके लिए खाना खाने से कम से कम दो घंटे पहले या बाद में ग्रीन टी पीना अच्छा है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×