Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चाय या कॉफी नहीं, एलोवेरा जूस से करें दिन की शुरुआत, जानें इसके अनेक फायदे

12:51 PM Jun 09, 2024 IST | Aastha Paswan

Health Tips: ऐलोवेरा जेल के कितने फायदे हैं ये तो हम सब जानते हैं लेकिन अगर हम दिन की शुरुआत एलोवेरा जूस से करते हैं तो यह हमारे लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ओरल हेल्थ में भी यह मददगार हो सकता है।

Highlights

एलोवेरा के जूस से फायदे

Aloevera एक ऐसा पौधा है, जो लगभग हर घर में पाया जाता है। कम देखभाल में ज्यादा फायदे देने की वजह से लोग इसे खूब पसंद करते हैं। यह घर की हवा शुद्ध करता है, घर को सुंदर बनाता है और सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल त्वचा की खूबसूरती निखारने के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि Aloe Vera Juice पीना आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है।

Advertisement

पाचन क्रिया को मजबूत करे

Aloe Vera में लैक्सेटिव गुण होते हैं, यानी यह आंतों को साफ करने में मदद करता है। इसका जूस पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है और आंतें स्वस्थ रहती हैं। यह पाचन से जुड़ी अन्य समस्याएं जैसे एसिडिटी और ब्लोटिंग से भी राहत दिलाने में मदद करता है।

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल

Aloe Vera Juice प्रीडायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे पीने से फास्टिंग शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है। इसलिए डायबिटीज से बचाव में काफी हद तक मदद कर सकता है।

मसूड़ों के लिए फायदेमंद

ऐलोवेरा जूस मसूड़ों से जुड़ी परेशानियों को कम करने में मदद करता है। यह मसूड़ों की सूजन और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है। इसलिए ऐलोवेरा जूस पीना ओरल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे मसूड़ों में होने वाले दर्द से राहत मिलती है और प्लेग साफ करने में भी मदद मिलती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

ऐलोवेरा जूस त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं और सेल्स को हेल्दी रखते हैं। साथ ही, ऐलोवेरा मुंहासों (Acne) से लड़ने में भी काफी मददगार होता है।

आंखों को हेल्दी रखता है

ऐलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स में बीटा कैरोटीन भी शामिल होता है, जिसे हमारा शरीर विटामिन ए में बदलता है और विटामिन ए हमारी आंखों की रोशनी के लिए जरूरी होता है। इसलिए ऐलोवेरा जूस पीने से आंखें हेल्दी रहती हैं और कम उम्र में ही चश्मा लगने का खतरा भी काफी हद तक टल जाता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article