W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आपकी हेल्थ के दुश्मन ये आदतें, आज ही करें बदलाव, वरना डायबिटीज बना लेगी शिकार

09:58 AM May 14, 2024 IST | Aastha Paswan
आपकी हेल्थ के दुश्मन ये आदतें  आज ही करें बदलाव  वरना डायबिटीज बना लेगी शिकार

Health Tips: आज के दौर में हर कोई किसी न किसी बीमारी से जरूर परेशान है। कोई मोटापे से परेशान है तो किसी को डायबिटीज की समस्या है। इन सभी समस्याओं के लिए हम खुद ही जिम्मेदार हैं। हमारी कुछ ऐसी आदतें हैं जो हेल्थ को धीरे-धीरे खराब कर रही है और इसके बारे में हमें जानकारी तक नहीं है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे उन आदतों के बारे में।

Highlights

  • खराब लाइफस्टाइल स पड़ता है सेहत पर बुरा असर
  • सेहत को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है हल्दी लाइफस्टाइल
  • कार्बोहाइड्रेट रिच फूड्स कम खाएं

इन आदतों को करें बदलाव

डायबिटीज पूरी दुनिया में सबसे आम और बढ़ती हुई बीमारी है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसे बस कंट्रोल ही किया जा सकता है। अगर ऐसा न हो, तो व्‍यक्ति किडनी, हाई ब्‍लड प्रेशर ,हार्ट डिजीज और स्‍ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकता है। कई लोग मानते हैं कि आहार में चीनी लेने से डायबिटीज बढ़ती है। काफी हद तक यह सही है, लेकिन अकेली चीनी ही शुगर लेवल में वृद्धि का कारण नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, आपकी डेली की छोटी-छोटी आदतें ब्‍लड शुगर को बढ़ाने का काम करती हैं। अगर आपने भी कुछ ऐसी आदतें पाल रखी हैं, तो जितनी जल्‍दी हो सके,इनमें बदलाव कर लें। छोटे लेकिन जरूरी बदलाव बीमारी को नियंत्रित करने में काफी मदद कर सकते हैं।

कार्बोहाइड्रेट रिच फूड्स कम खाएं

खाने में तीन तरह के कार्बोहाइड्रेट का सेवन हम ज्यादा करते हैं। इनमें स्टार्च, चीनी और फाइबर है। डायबिटीज के मरीजों के लिए स्टार्च और शर्करा ज्यादा नुकसानदायक होते हैं, क्योंकि  शरीर इन्हें ग्लूकोज में तोड़ देता है। जब इनसे भरपूर चीजों को खाते हैं तो ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में इस तरह के फूड्स से बचकर ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं।

रात में खाने का समय चेंज करें

अगर आप देर रात खाना खा रहे हैं तो गंभीर समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। रात में देर से खाना खाने से मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादातर अध्ययनों में एक्सपर्ट्स कहते हैं कि रात का खाना शाम में 6-7 बजे तक खा लेना चाहिए। खाने के बाद कम से कम 10-15 मिनट तक वॉक करना चाहिए। इससे कार्बोहाइड्रेट बचाने में मदद मिलती है।

फिजिकल एक्टिविटी करते रहें

डायबिटीज से बचना है या ब्लड शुगर कंट्रोल करना है तो अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए। फिजिकल तौर पर खुद को एक्टिव रखें।

कई-कई घंटों तक बैठकर काम न करें, एक्सरसाइज न करने से भई शुगर का रिस्क बढ़ता है। ऐसे में हर दिन कम से कम 40 मिनट तक एक्सरसाइज करें। शारीरिक रूप से कुछ न करने वालों में डायबिटीज का खतरा ज्यादा होता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×