Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कई गुणों से भरपूर हैं ये छोटे-छोटे पत्ते, रोज 5 पत्ते खाने से बीमारियां होंगी दूर

12:20 PM Jun 19, 2024 IST | Aastha Paswan

Health Tips: करी पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर एक मेडिसनल प्लांट है जिसका सेवन खाने से लेकर दवाई तक के रूप में होता है। इसका सेवन करने से पेट से लेकर स्किन तक की बीमारियों का उपचार होता है। आइए जानते हैं इसके फायदे।

Highlights

करी पत्ता खाने के 5 बड़े फायदे

करी पत्ते एल्कलॉइड, ग्लाइकोसाइड और फेनोलिक जैसे पावरफुल कंपाउंड से भरपूर होते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। कई रिसर्च में पता चला है कि करी पत्ते में लिनालूल, अल्फा-टेरपीनिन, मायरसीन, महानिंबाइन, कैरियोफिलीन, मुर्रायनोल और अल्फा-पिनीन जैसे कंपाउंड भी पाए जाते हैं

Advertisement

हार्ट हेल्थ केलिए फायदेमंद

करी पत्तों को हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। कई रिसर्च में पता चला है कि रोजाना 5-10 करी पत्ते खाने से शरीर में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम कम हो सकता है।

ब्लड शुगर करें कंट्रोल

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में करी पत्तों को असरदार माना जा सकता है। एक एनिमल स्टडी के अनुसार करी पत्ते का अर्क हाई ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है। करी पत्ते के अर्क का सेवन करने से डायबिटिक न्यूरोपैथी से बचाव हो सकता है।

दिमाग को भी दुरुस्त

दिल ही नहीं, करी पत्ते दिमाग को भी दुरुस्त कर सकते हैं। कई रिसर्च से पता चलता है कि करी पत्ते आपके ब्रेन और नर्वस सिस्टम को बूस्ट कर सकते हैं। ये पत्ते ब्रेन को बीमारियों से बचा सकते हैं।

वजन कम करने में मदद

वजन कम करने में करी पत्तों को लाभकारी माना जा सकता है। वैज्ञानिकों की मानें तो करी पत्ते डीटॉक्सिफाइंग एजेंट के रूप में काम करते हैं और बॉडी को डीटॉक्स करते हैं। करी पत्ते शरीर में फैट जमा होने से रोकते हैं और वेट लॉस में मदद करते हैं।

बालों को टूटने से बचाए

बालों की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को अपने खाने में करी पत्ते जरूर शामिल करने चाहिए। करी पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो नए बालों के डेवलपमेंट को बढ़ा सकते हैं। करी पत्ता खाने से हेयरफॉल को रोकने में मदद मिल सकती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article