W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बढ़ती उम्र में रहना चाहते हैं फिट? कोजोना करें मिनी वॉक, जानें इसके फायदे और सही टाइमिंग

11:36 AM May 17, 2024 IST | Aastha Paswan
बढ़ती उम्र में रहना चाहते हैं फिट  कोजोना करें मिनी वॉक  जानें इसके फायदे और सही टाइमिंग

Health Tips: रोजाना चंद मिनटों की मिनी वॉक आपके शरीर पर कमाल का असर दिखाती है। मिनी वॉक से न सिर्फ तेजी से वजन कम होता है बल्कि डायबिटीज और हार्ट की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। जानिए कब और कितनी देर करनी चाहिए वॉक?

Highlights

  • फिट रहने के लिए रोजाना करें वॉक
  • शरीर पर कमाल का असर दिखाती है
  • तेजी से कम होता है वजन

हर दिन वॉक करना सेहतमंद रहने का सबसे खास तरीका है। फिट रहने के लिए काफी अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। हालांकि, आजकल दिनचर्या और शेड्यूल इस तरह का हो गया है कि लोगों के पास टहलने तक का समय नहीं है। ऐसे लोग मिनी वॉक कर खुद को फिट रख सकते हैं। हर दिन 2 मिनट से 5-10 मिनट का वॉक कर बेनिफिट्स पा सकते हैं। मिनी वॉक से वजन तो तेजी से कम होता है, दिल की सेहत भी बेहतर बनी रहती है। इससे डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल जैसी खतरनाक बीमारियों का रिस्क भी कम होता है।

इस समय करें मिनी वॉक

ऐसे लोग जिनके पास समय कम है और दिनभर बिजी रहते हैं। वे मिनी वॉक के लिए 5-10 मिनट आसानी से निकाल सकते हैं। आप सुबह के वक्त 10 मिनट की तेज वॉक कर सकते हैं। आप चाहें तो ऑफिस के अंदर भी इसे कर सकते हैं। ब्रेकफास्ट के बाद एक राउंड भी लगा सकते हैं। अगर घर पर फोन से बात कर रहे हैं और लंबी बातचीत चले तो वॉक कर सकते हैं।

ऑफिस में लगाएं राउंड

दफ्तर में हर 1 घंटे में 5 मिनट के लिए वॉक ब्रेक लेना फायदेमंद हो सकता है। दिन के खाना खाने के बाद 5 मिनट का मिनी वॉक भी फायदेमंद हो सकता है। दोपहर-रात में खाने के बाद जरूर टहलने जाएं। इससे काफी बेनिफिट्स मिल सकते हैं।

मिनी वॉक कितनी देर करें

दिन में मिनी वॉक की शुरुआत में 10 मिनट तक टहल सकते हैं। मिनी वॉक के जरिए हफ्ते में कम से कम 150 मिनट जरूर टहलें। अगर इसे हर हफ्ते 10 मिनट भी बढ़ाएं तो तो गजब के फायदे मिल सकते हैं। इसके बाद ब्रिस्क वॉक कर सकते हैं। मतलब अपनी वॉक को तेज कर सेहतमंद बन सकते हैं।

शुरुआत करने के पाँच आसान तरीके

  • छोटी शुरुआत करें. प्रतिदिन 5 से 10 मिनट पैदल चलने की दिनचर्या बनाएँ, उदाहरण के लिए, अपने आने जाने के दौरान ट्रेन या बस से एक स्टॉप पहले उतर जाएं और छोटी वॉक करें।
  • धीरे-धीरे अपना वाकिंग टाइम बढ़ाएं. हर हफ़्ते एक या दो मिनट और जोड़ते जाएं जब तक कि आप आराम से हफ़्ते में 150 मिनट तक चलने में सक्षम न हो जाएं।
  • लंबे समय तक ऑफिस में बैठे रहने के बीच कैंटीन जाने या फिर चाय पीने के बहाने उठे और कुछ खाते हुए भी वॉक करें। ऐसा करने से हाथ पैरों का मूवमेंट होता रहेगा और छोटी सी वॉक भी हो जाएगीय़
  • अच्छे ट्रैक्शन वाले सपोर्टिव स्नीकर्स पहनें।
  • इसे मज़ेदार बनाएंं वॉकिंग ग्रुप में शामिल होने पर विचार करें, खासकर अगर आपको प्रोत्साहन की ज़रूरत है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×