For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Healthy Street Food : सर्दियों में जरूर आजमाएं ये 8 हेल्थी वेजेटेरियन Street Foods

सर्दियों में ट्राई करें ये 8 हेल्थी वेजेटेरियन स्ट्रीट फूड्स

09:57 AM Dec 22, 2024 IST | Khushboo Sharma

सर्दियों में ट्राई करें ये 8 हेल्थी वेजेटेरियन स्ट्रीट फूड्स

healthy street food   सर्दियों में जरूर आजमाएं ये 8 हेल्थी वेजेटेरियन street foods

मूंगफली चाट

मूंगफली चाट, मूंगफली, टमाटर, प्याज और हरी मिर्च से बनाई जाती है। यह विटामिन और प्रोटीन से भरपूर होती है साथ ही लो-कैलोरी और हेल्दी होती है

भुट्टा (भुना हुआ कॉर्न)

भुट्टा चारकोल पर भुना हुआ होता है। इसमें थोड़ा सा नींबू और मसालों को मिलाकर स्वादिष्ट बनाया जाता है। यह लो-कैलोरी और फाइबर युक्त होता है जो कि सर्दियों में शरीर को गर्माहट देता है

गर्मागरम मूंग दाल का चीला

मूंग दाल का चीला प्रोटीन से भरपूर और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह मूंग दाल और मसालों से बनाया जाता है। इसे हरी चटनी के साथ सर्व किया जाता है। सुबह के नाश्ते के लिए यह डिश बिल्कुल परफेक्ट है

वेजिटेबल सूप

वेजिटेबल सूप ताजी सब्जियों से बनाया जाता है। यह सूप लो-कैलोरी और न्यूट्रिएंट्स से भरा हुआ होता है। इससे आपको सर्दी में गर्माहट का अहसास होता है साथ ही यह इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है

स्टीम्ड मोमोज

सर्दियों में गर्मागर्म स्टीम्ड मोमोस खाने का मजा ही कुछ और है। यह लो-कैलोरी और कम तेल वाला एक स्ट्रीट फूड है। इसे आमतौर पर चटनी के साथ सर्व किया जाता है। ये स्ट्रीट फूड हर उम्र के लोगों को पसंद आता है

तिल गुड़ लड्डू

तिल गुड़ लड्डू तिल और गुड़ से बनाएं जाते है। ये आपको सर्दी में गर्माहट का अहसास देते है और इसके अलावा ये आयरन और कैल्शियम से भरपूर होते है

दही भल्ले

दही भल्ले दही और उड़द दाल से तैयार किए जाते है। ये प्रोबायोटिक्स से भरपूर होते है। ताजे मसालों और मीठी चटनी के साथ इस डिश को सर्व किया जाता है। ये स्ट्रीट फूड सर्दी में पार्टियों के लिए परफेक्ट साबित होता है

खस्ता कचौड़ी

खस्ता कचौड़ी सर्दियों के लिए एक खास डिश होती है। ये कचौड़ियां अक्सर अंदर से गरम और कुरकुरी होती है इसी के साथ इनके अंदर आलू या मूंग दाल की स्टफिंग की जाती है और गर्मागरम चाय के साथ या फिर चटनी के साथ सर्व किया जाता है

सर्दियों में शकरकंदी की चाट खाने से शरीर को मिलेगी इम्युनिटी

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushboo Sharma

View all posts

Advertisement
×