Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लखनऊ में खूनी वारदात, आरोपी ने मां समेत 4 बहनों को उतारा मौत के घाट

लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना, आरोपी ने परिवार के चार सदस्यों की हत्या की

06:41 AM Jan 01, 2025 IST | Himanshu Negi

लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना, आरोपी ने परिवार के चार सदस्यों की हत्या की

नए साल पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत की दुखद खबर सामने आई है ,जहां आगरा के होटल शरण जीत के एक कमरे में चार महिलाओं और उनकी मां समेत पांच शव मिले। इन सभी पांच लोगों की मौत का आरोपी अरशद आगरा का रहना वाला है। 24 वर्षीय अरशद को विवाद के चलते अपने परिवार की हत्या करने की बात कबूलने के बाद हिरासत में लिया गया। जांच में पता चला है की अरशद ने सभी को खाने में जहरीला पर्दाथ मिलाकर दिया था उसके बाद कलाई पर धारदार हथियार से वार करके परिवार के सभी 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने सभी मारे गए लोगों की पहचान कर ली है। तीन बहनों की पहचान, आलिया (9), अलसिहा (19), अक्सा (16), रहमीन (18) और अस्मा की मां के रूप में हुई है। पीड़ित 30 दिसंबर को यहां पहुंचे थे।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रवीना त्यागी ने क्या कहा

DCP रवीना त्यागी ने बताया की आज होटल शरण जीत के एक कमरे में पांच लोगों के शव मिले। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आगरा निवासी करीब 24 वर्षीय अरशद नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में ही आरोपी ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने अपनी चार बहनों और मां की हत्या कर दी। आगे की पूछताछ की जा रही है।

ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार ने क्या कहा

ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार ने बताया की पांच लोगों के शव मिले हैं- चार लड़कियां और उनकी मां। होटल के कर्मचारियों ने बताया कि वे 30 दिसंबर को यहां आए थे और उनके भाई और पिता भी वहां थे। मामले की आगे जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Next Article