W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

MP News : मध्य प्रदेश में भारी बारिश से अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन

12:17 PM Aug 04, 2024 IST | Saumya Singh
mp news   मध्य प्रदेश में भारी बारिश से अस्त व्यस्त हुआ जनजीवन
Advertisement

MP News : मध्य प्रदेश में बीते एक सप्ताह से जारी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। फसलों को नुकसान हो रहा है और हादसे भी लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पिछले सात दिनों से कहीं रुक-रुक कर तो कहीं मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है।

Highlight : 

  • मध्य प्रदेश में बीते एक हफ्ते से भारी बारिश
  • मूसलाधार बारिश से अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन
  • फसलों को नुकसान हो रहा है और हादसे भी लगातार बढ़ रहे हैं

एमपी में झमाझम बारिश का दौर

बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। निचली बस्तियों में पानी भर रहा है। पानी भरने से खेत तालाबों जैसे नजर आने लगे हैं। किसानों को फसल चौपट होने का खतरा सताने लगा है। भोपाल में औसत बारिश से भी ज्यादा बारिश हो चुकी है। रविवार को भी झमाझम बारिश का दौर जारी है। राज्य के ज्यादातर इलाकों का यही हाल है।

बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं

राज्य में जारी बारिश के कारण बरगी, इंदिरा सागर, कलियासोत, कोलार, तवा बांध, भदभदा सहित तमाम बांध लबालब हो गए हैं। जल निकासी के लिए इन बांधों के एक से लेकर आठ गेट तक खोले गए हैं। इससे नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। बारिश के कारण हादसे भी हो रहे हैं। रीवा जिले के गढ़ गांव में स्कूल की दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई। वहीं नरसिंहपुर के साईं खेड़ा विकासखंड के रामपुर में कच्चा मकान गिरने से एक परिवार के दो सदस्यों की मौत हुई है। इसी तरह राज्य के अन्य हिस्सों में भी हादसे हुए हैं।

 

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में सामान्य से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विदिशा, रायसेन, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, कटनी, दमोह, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Saumya Singh

View all posts

Advertisement
×